कुरडेग:भारतीय जनता पार्टी कुरडेग मंडल एवं सेवई मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई।कुरडेग में बैठक की अध्यक्षता कर रहे कुरडेग मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 9 वर्षों तक कई जन कल्याणकारी कार्य किए हैं इन्हीं सब कार्यों के बदौलत कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा के भारतीय जनता पार्टी का आधार स्तंभ मजबूत कार्यकर्ता है हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए हुए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज साय मंडल प्रभारी प्रणव कुमार महामंत्री रबिन्द्र शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र साय प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल बिनोद जायसवाल अनुज श्रीवास्तव अनुज गुप्ता ज्ञान आदि उपस्थित हुए वही सेवई मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन साय ने कहा कि प्रदेश एवं जिला के निर्देश अनुसार हम सभी कार्यकर्ताओं को महाजनसंपर्क अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेनी है।कार्यसमिति बैठक में भाग लेते हुए महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक विमला प्रधान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम है महाजनसंपर्क अभियान जिसमे हम सभी कार्यकर्ताओं को 30 मई से 30 जून तक विभन्न तरह के कार्यक्रम करनी है जिसका पत्रक मंडलों में बितरत कर दिया है।पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार के किए गए विकास कार्यों को लेकर हम सबों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी है।जिला भाजपा महामंत्री दिपक पूरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बिंदुवार महीने भर के कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताया एवं कार्यकर्ताओं को हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करने की बात चली साथ ही कार्यकर्ताओं को अपना भूत मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ होते इस दिशा में कार्य करने की बात कही।मौके पर कृष्णा मांझी संदीप भगत पुरषोत्तम मांझी सुनीता देवी अनिता देवी लखपति बड़ाईक देव् मांझी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
