कोलेबिरा:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में पिरामल स्वास्थ्य सेवा के द्वारा जागरूकता अभियान रैली निकाला गया। इस विशेष सप्ताह को जन सहभागिता के रूप में मनाया जा रहा है और इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विश्व पर्यावरण दिवस में इस वर्ष की थीम सॉल्यूशन टो प्लास्टिक पॉल्यूशन है। पिरामल स्वास्थ्य सेवा की मंजूषा यादव ने कहा की पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। हालांकि आज के औद्योगिक करण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। इसके चलते दुनिया भर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम पर्यावरण दिवस हर साल एक नए टीम के साथ मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम सॉल्यूशन टो प्लास्टिक पॉल्यूशन यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को पर्यावरण प्रदूषण जलवायु परिवर्तन ग्रीन हाउस के प्रभाव ग्लोबल वार्मिंग इफ़ेक्ट आदि और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। दुनिया भर में इस पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण की समस्याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी और महिला कर्मी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा के प्रभारी डॉ के के शर्मा के साथ कई लोग मौजूद थे।
