कोलेबिरा:- झारखंड पार्टी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में पूरी तरह से जुड़ चुकी है और इसी को लेकर बुधवार को कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के राम जोड़ी गांव में झारखंड पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया इस मौके पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का शामिल हुए मौके पर झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम लोगों की समस्याओं को सुना गया जिसमें बिजली पानी सड़क सहित कई प्रकार की समस्या शामिल रहे जिन्हें जल्द से जल्द दूर करवाने की आश्वासन दिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि झारखंड पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां पर सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। झारखंड पार्टी में भेदभाव ऊंच-नीच और संप्रदाय विशेष को लेकर कार्य नहीं करती है आप सभी लोग झारखंड पार्टी का दामन थाम कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें और 2024 के चुनाव में इस क्षेत्र में एक बार फिर से झारखंड पार्टी को सेवा करने का मौका दे इधर झारखंड पार्टी की नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने भाजपा एवं कांग्रेस छोड़ झापा का दामन थामा। झारखंड पार्टी में शामिल होने वाले नारायण प्रधान, जगरनाथ प्रधान ,सुरेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र गंझु शंकर गंझु, दशरथ गंझु, मंगू प्रधान, राम सिंह गंझु, नानू नायक, फगुआ प्रधान, सेवाती देवी ,कौशल्या देवी, यशोमती देवी ,अमृता देवी ,सीता देवी, द्रोपदी देवी,अशियन तोपनो,इमिल सुरीन,कोमल समद, इस्राइल तोपनो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
