आरसी मध्य विद्यालय बांकी में मनाया गया क्रूस विजय पर्व

बानो -आरसीएम बांकी में  क्रूस विजय  पर्व  मनाया गया फादर  रोशन  सोरेंग  मिस्सा  सम्पन्न  किए।  अपने संदेश  में बोलते हुए कहा क्रूस हमारे लिए जीत का प्रतीक है, क्रूस के द्वारा हम सभी बचाये गये हैं। क्रूस हमें शिक्षा देती है कि जीवन में असफलता और सफलता दोनों है। हमें असफलता को भी स्वीकार कर सकना चाहिए। असफलताओं एवं कमजोरियों के बावजूद धीरज से आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि उन्होंने हमारे लिए कीमत चुकायी है।आज समय बहुत तेज गति से चल रही है। बच्चों  को आज्ञाकारी बनना है। बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद आवश्यक है। स्कूलों में या अपने गाँव मे समय निकाल कर खेल कूद में अवश्य  भाग ले ।खेल कूद से शरीर ऊर्जावान बनी रहती है।इस अवसर पर बच्चों  के बीच मनोरंजन के लिए  खेल कूद  हुआ। मौके पर सि.सुशीला ,सि. मालती, शिक्षिका मेरी  जूलिया ,रश्मी  ,इलिजाबेद, सरोज ,शिक्षक  सिमोन  एवं  सामुएल  उर्फ राजू कंडुलना आदि लोग  उपस्थित  थे।

Related posts

Leave a Comment