खालिजोर में कांग्रेस पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

सिमडेगा:कुरडेग प्रखंड के खालिजोर में कांग्रेस पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रुप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप बलमुचू उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने संगठन के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अंतिम गांव तक जाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जिन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे बखूबी निभाएं। इसमें लापरवाही कतई न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नीति सिद्धांतों की जानाकारी दें। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत से आगामी चुनाव में महागठबंधन प्रत्यासी की जीत होगी। कार्यकर्ता संगठन के लिए मनुष्य के रीढ़ की हड्डी के समान है। अगर रीढ़ की हड्डी कमजोर होगा, तो इंसान कुबड़ा हो जाएगा। उसी तरह अगर संगठन में कार्यकर्ता ही कमजोर हो जाए तो संगठन भी कमजोर हो जाएगा।
जनता की सेवा में समय निकालें कार्यकर्ता: प्रदीप बलमुचू
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा दें। क्षेत्र भ्रमण तेज करें। गांव के अंतिम ब्यक्ति तक पहुंचे और पार्टी के एवं राहुल गांधी के नीति सिद्धान्तों की जानकारी दें। जनता की सेवा में समय निकालें। उनकी समस्या सुनें एवं उसे दूर करें। आगामी चुनाव तक संगठन को सबसे मजबूत पार्टी बनाएं। आगामी चुनाव में महागठबंधन प्रत्यासी की जीत कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही होगी।