भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली है वर्तमान सरकार-बाबूलाल मरांडी

आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वोट करें-बाबूलाल मरांडी

कोलेबिरा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के पांचवें चरण के तहत कोलेबिरा विधानसभा के नवा टोली मैदान में विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा का आयोजन बुधवार को की गई, जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया।स्वागत भाषण करते हुए जिलाध्यक्ष लक्मन बड़ाईक ने कहा कि कोलेबिरा बिधानसभा के जनता की ओर से वादा करते कि लोकसभा के साथ साथ सिमडेगा एवं कोलेबिरा दोनो बिधानसभा जीत कर पार्टी की झोली में डालने का काम करेंगे।संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी,आदिवासी समाज के सच्चे हितैषी हैं बाबूलाल मरांडी।सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुनिया मे कोई देश नही जहाँ महिलाओं को 33%आरक्षण मिला हो। ये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सोच है जो माँ बहनों के बारे सोचते है।जब लोक डाउन में सारा देश जब बंद था। प्रधानमंत्री  ने घर घर मुफ्त राशन भेजने का काम किया ।उसे भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एक महीना का गरीबो का राशन खा गए।हर किसान को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत 6000 रुपये किसानों के खाते में डालने का काम किया।झारखंड अलग राज्य की लड़ाई भाजपा ने लड़ा। कांग्रेस ने लंबी समय तक देश मे राज किया जिसका सहयोगी झामुमो भी थी। पर इन्होंने अलग राज्य से मतलब नही था ,भाजपा की  सरकार बनी अटल जी के प्रधानमंत्री नेतृत्व काल में झारखंड अलग राज्य बना,भाजपा के नेतृत्व में मेरे कार्यकाल अर्जुन मुंडा  एवं रघुवर दास के कार्यकाल में विकास कार्य हुवा।गठबंधन जब सता में आई तो इन्होंने झारखंड को लूटने का कार्य किया।वर्तमान सरकार भी ईडी सीबीआई से घिरी हुई है। कई लोग जेल गए हैं।ये लोग लूटने के लिए सत्ता में बैठे हैं,कानून व्यवस्था बदतर अवस्था मे है पिछले दिनों बेसराजरा में संजू प्रधान की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गयी।पुलिस प्रसाशन को हेमन्त सरकार वसूली में लगा दिया है,बालू ढोने पर भी ये सरकार केश करवा रहा है ।वसूली करवा रहा है, पुलिस का काम है अपराधी को पकड़ना पर ये सरकार पुलिस को वसूली में लगा दिया है पैसा लेकर राँची पुहचाने का काम किया जा रहा है।ब्लॉक से लेकर अंचल में बाजार खुला हुवा है, राशन कार्ड में नाम जोड़वाना हो या मृत्युप्रमाण पत्र बनवाना हो बिना पैसा कोई काम नही होता है।झारखंड के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है इसीलिए भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देते हैं। इसलिए जबतक भाजपा सत्ता में नही आती है झारखंड में भरस्टाचार खत्म नही होगा।इस प्रदेश से भ्र्ष्टाचार को खत्म करवाने के लिए भाजपा को लाना जरूरी है।

झारखंड सरकार के संरक्षण में बालू जमीन कोयला सब पर लूट मचा हुआ है।मुख्यमंत्री कहते हैं कि ईडी मेरे पीछे पड़ी हुई है, जब मुख्यमंत्री सही हैं तो ईडी के पास क्यो नही जाते ।उन्हें पता है कि ईडी के सवालों का वे जवाब नही दे सकते।इसलिए आज हम सब संकल्प लेते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड से भरस्टाचार खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे भाजपा सरकार बनाएं।सभा से पूर्व वीर तेलंगा खड़िया भगवान बिरसा मुंडा, रन बहादुर सिंह, नीलाम्बर पीताम्बर महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।मौके पर प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ,दक्षिणी छोटा नागपुर संकल्प यात्रा प्रभारी विनयलाल, जिला प्रभारी राकेश भास्कर ,संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह, संकल्प यात्रा के जिला संयोजक विमला प्रधान, सहसंयोजक सुशील श्रीवास्तव ,कोलेबिरा विधानसभा संयोजक भोला साहू, सहसंयोजक सुजान मुंडा, नरेंद्र बड़ाईक, दुर्गविजय सिंहदेव ,मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ,मोतीलाल ओहदार ,तपेश्वर साहू, सुरजन प्रधान, सुरजन बड़ाईक ,विजय महतो, रामविलास बड़ाईक, चिन्तामणि कुमार, सुभाष प्रसाद, रोहित साहू सूरजदेव सिंह ,श्रद्धानंद बेसरा ,संजय ठाकुर ,मुकेश श्रीवास्तव ,तुलसी साहू ,अजय सिंह, कृष्ण ठाकुर, रवि गुप्ता ,अनिरुद्ध सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment