पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर सिमडेगा कांग्रेस ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

सिमडेगा:जिला कांग्रेस कमिटी सिमडेगा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  जॉनसन मिंज की अध्यक्षता में मंगलवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू  की जन्मदिन पर नमन करते हुए उनके तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया मइस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जॉनसन मिंज ने पं नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने देश की बागडोर उस विपरीत परिस्थितियों में संभाला था, जब चारों ओर दंगे हो रहे थे। हाल-फिलहाल देश का विभाजन हुआ था। देश में कहीं-कहीं भुखमरी के भी हालत थे, गरीबी चरम पर थी।उस समय के हिसाब से नेहरू से जो भी बन पाया उन्होंने किया कुछ कार्य उन्होंने ऐसे भी किया जिसकी वजह से आज देश इतना तरक्की कर रहा है।और सबसे बड़ी बात तो किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह पंडित जवाहरलाल नेहरू की ही देन है कि आज एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।नही तो वह उस समय इतनी शक्तिशाली तो जरूरत है कि अगर चाहते हैं तो एक तानाशाह बन सकते थे। लेकिन उन्होंने भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया और उस लोकतंत्र के खंभों को मजबूती प्रदान किया। हमारे साथ ही आजाद हुए पाकिस्तान का हश्र तो सबको पता है कि वहां कैसे तानाशाही ने जन्म लिया लेकिन हमारे भारत में लोकतंत्र मजबूत होता गया।श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भीमराव अंबेडकर को मंत्रिमंडल में प्रमुख स्थान देना यह उनकी उदारता तथा लोकतांत्रिक व्यक्तित्व होने का ही उदाहरण है।नेहरू का देश के प्रति योगदान उनकी ब्यक्तित्व को दर्शाता है क्यो वो महान ब्यक्ति थे ।देशहित में पंडित जवाहरलाल  नेहरू के योगदान की व्याख्या करने के लिए शब्द  बहुत कम पड़ जाएगा।  देश की आजादी की लड़ाई में 9 बार जेल गए और लगभग 3259 दिन जेल  में उनका जीवन बिता है । आजादी के बाद देश के प्रधानमंत्री  के रूप में इन्होंने देश के लिए पंचवर्षीय योजना, भूमि सुधार,भखडा नांगल बांध,डीआरडीओ आईआईटी आईआईएम एम्स राज्यो का पुनर्गठन, दहेज निषेध कानून, औद्योगिक नीति,छुआ छुत सामुदायिक विकास कार्य एवम प्रथम एशियाई खेल का आयोजन कर देश का मान बढ़ाने का कार्य किया गया है  कार्यक्रम में 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष  मनोज जयसवाल , डेलीगेट सामरोम पॉल टोपनो ,पीसीसी कौशल किशोर रोहिल्ला, के सीसी  प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन , एससी जिला अध्यक्ष सोनू नायक, सतेन्द्र रोहिल्ला,कुरदेग प्रखण्ड विधायक प्रतिनिधि शीतल  उपस्थित थे।

100

Related posts

Leave a Comment