
क्रिसमस आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक का पर्व:-एनोस एक्का
सिमडेगा:-सिमडेगा सदर प्रखंड के कोचेडेगा में क्रिसमस पर्व से पूर्व आयोजित दो दिवसीय क्रिसमस सह मेला का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का शामिल हुए। मौके आयोजन समिति के संयोजक सह पंचायत के मुखिया शिशिर टोप्पो के द्वारा बुके देखकर उनका स्वागत किया इसके बाद केक काटकर विधिवत रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। जहां पर बालिकाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं इस मौके पर बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा गीत संगीत एवं क्रिसमस गीतों के साथ पूरे रात भर लोगों को मनोरंजन कराया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि क्रिसमस आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक का पर्व है। क्रिसमस के मौके पर धर्म विश्वसियों से अपेक्षा है कि सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करें। दुनिया मे शांति, दया, सेवा, सुख, समृद्धि के साथ साथ अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करें। आपस मे प्रेम, शांति और भाईचारा का संबंध बनाने हुए सभी का सहयोग करने का संकल्प लें। पूर्ण क्षेत्र के लोगों को क्रिसमस पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी और साथ ही मिलजुल करते त्यौहार मनाने की बात कही।इस मौके पर अमन खेस, गोस्सनर डाँग,रंजीत कुल्लू, रसाल ख़लखो,तिमतियुस टोप्पो,अनिता बरवा,विनीता बरवा,शांतिएल टोप्पो, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही विधि व्यवस्था को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे ,जहां पर शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।