सिमडेगा-अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा तक देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों और मंदिरों की सफाई हेतू प्रधानमंत्री के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का आह्वान किया गया है।इसी निमित्त सिमडेगा के बंगरु पंचायत में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी के नेतृत्व में जिला कार्यसमिति सदस्य पिंकी प्रसाद एवं ग्रामीणों के साथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीणों के बीच तिलकुट का भी वितरण किया गया। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी एवं पिंकी प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जहां आर्थिक एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है अपना लोहा मनवा रहा है ।इस तरह धर्म एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी भारत का परचम लहरा रहा है ,राम मंदिर निर्माण इस बात का गवाह है की 500 से अधिक वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मोदी सरकार की इच्छा शक्ति के बल पर आज ये सुनहरा अवसर मिला है। सावित्री देवी ने मंडल के महिला मोर्चा के सदस्यों को भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।वहीं सिमडेगा में भाजपा जिला महामंत्री दीपक पुरी के नेतृत्व में थाना परिसर में स्थित हनुमान वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया और लोगों को भी स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर अनूप प्रसाद, नवीन सिंह गोरी सिंह, रेनू पुरी, रानी साहू ,शकुंतला देवी ,अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।
