सिमडेगा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड से संबंधित की बैठक

सभी कार्यालय यातायात व्यवस्था खेल मैदान आदि जगहों में दे होमगार्ड की ड्यूटी: उपायुक्त

सिमडेगा:उपायुक्त  अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में होमगार्ड से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने गृह रक्षा वाहिनी की जानकारी ली। बैठक में गृहरक्षकों की ड्यूटी रोस्टर आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया कि गृहरक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद भी ड्यूटी के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। जिले में गृह रक्षकों की संख्या 624 है और विधि व्यवस्था हेतू जिले में कुल 70 सीट है। जिसके कारण सभी गृहरक्षकों को डयूटी नहीं मिल पा रहा है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने  निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंड कार्यालय, यातायात व्यवस्था, खेल मैदान, बैंक, कॉलेज, एकलव्य आवासीय विद्यालय, पर्यटक स्थल, स्वास्थ्य केंद्र, वन विभाग आदि में गृह रक्षकों को डयूटी दिया गया है जिसका समय-समय पर ड्यूटी हेतु रोस्टर निकलते रहना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने जिस जवान को कभी भी ड्यूटी नहीं दिया गया है उसका मूल्यांकन  कर ड्यूटी हेतु रोस्टर निकालने की बात कहीं। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि कई सारे होमगार्ड के जवान कई समस्या लेकर हमारी जनता दरबार में आते हैं उन सभी समस्याओं को दूर करने का निर्देश  संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। 

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सिमडेगा भूमि सुधार उप समाहर्ता, सिमडेगा,  डीएसपी पतरस बरवा एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment