सिमडेगा:रेंगारी के पाइकपारा रूगरीटोली में नव अभिषिक्त पुरोहित फादर सेलेस्टिन मिंज ने प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयान मिस्सा बलिदान चढ़ाया। मौके पर मिस्सा पूजा के माध्यम से ईश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी धन्यवादी ख्रीस्तयाग में शामिल होकर नव अभिषिक्त फादर को बधाई दी। विधायक ने कहा कि पुरोहित का जीवन जीना बहुत कठिन है। इसके बाद भी हमारी धर्मबहने एवं पुरोहित शिक्षक, धर्मगुरु सहित अनेकों रूप में मानव सेवा कर रहे हैं। समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फादर सेलेस्टिन मिंज ने ईश्वर के बुलावे पर मानव सेवा एवं ईश्वर की सेवा के लिए पुरोहित का मार्ग चुना है। वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि पुरोहित ईश्वर का चरवाहे होते हैं। जिनका सारा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित होता है। जोसिमा खाखा ने ईश्वर से फादर सेलेस्टिन मिंज को मानव सेवा एवं एवं ईश्वर के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए शक्ति देने की भी दुआ मांगी।इधर कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा,प्रमिला कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा,नीला नाग,मिनी नाग,संगीता लकड़ा,समीर किंडो आदि ने भी नव अभिषिक्त पुरोहित को बधाई दी।

175