लूट-खसूट और भ्रष्टाचार के बल पर चल रही झारखंड सरकार:एनोस एक्का

पाकरटांड: प्रखंड के पर्यटन स्थल बसंतपुर में बुधवार को हसीन वादियों के बीच झारखंड पार्टी के द्वारा वन भोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का,युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का,अमन खेस,शिविर टोप्पो,आइरिन एक्का,अनूप श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे। जहां पर सभी लोगों ने नए वर्ष 2024 का स्वागत करते हुए एक दूसरे को शुभकामना देकर लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने कहा आज हम सभी यहां पर इकट्ठा हुए हैं या खुशी की बात है इसी प्रकार संगठन को मजबूत करते हुए आगामी लोकसभा और विधानसभा और नगर परिषद के चुनाव में झारखंड पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करते हुए क्षेत्र का विकास में सहभागिता देगी। आज वर्तमान समय युवाओं का है महिलाओं का है ऐसे में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए झारखंड पार्टी बढ़-चढ़कर कार्य करेगी इसमें सभी कार्यकर्ता सहयोग करें। मौके पर झापा नेता अमजद खान ने कांग्रेस पार्टी को एवं भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है और वोट बैंक की राजनीति करती है ।ऐसी पार्टी को लोग बाय कट करें और आने वाले दिनों में झारखंड पार्टी का सहयोग कर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने में सहयोग करें ,क्योंकि इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से विफल है एवं सिर्फ और सिर्फ कुछ लोगों में सिमट कर रह गई है। मौके पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का संबोधित करते हुए नए वर्ष की शुभकामनाएं दी एवं सभी लोगों को संगठित रहते हुए झारखंड पार्टी का साथ देने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि लूट खसूट भ्रष्टाचार बल पर झारखंड सरकार चल रही है और इससे जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई है।सरकार सिर्फ और सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है ऐसे में अब लोग झारखंड पार्टी का सहयोग करें झारखंड पार्टी इस क्षेत्र का पूरा विकास करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही कार्यकर्ता जुट जाएं और प्रत्येक घरों जाकर झारखंड पार्टी के नीति सिद्धांत को बताकर संगठन को मजबूत करने का काम करें ,क्योंकि संगठन में ही बल होता है और कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी काम करती है। झारखंड पार्टी जात-पात, उच्च-नीच ,अमीर-गरीब सभी चीजों की भेदभाव से ऊपर उठकर काम करती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से क्षेत्र में झारखंड पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है ऐसे में विरोधी दल में हलचल हो गया है और इसी प्रकार आगे भी आने वाले चुनाव में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। मौके पर कई अन्य लोगों ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया ।इस मौके पर झारखंड पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे