बानो में भाजपा मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में शुरू हुआ दीवार लेखन कार्यक्रम

बानो: प्रखंड के मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की अगुवाई में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घरों में दीवार लेखन अभियान चलाया गया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की चुनाव चिन्ह एवं एक बार फिर से मोदी सरकार के स्लोगन लिखते हुए सभी लोगों को मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मौके पर उन्होंने सभी लोगों को इस अभियान की सफलता को लेकर जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में सहयोग करने की बात कही, इस दौरान दीवार लेखन बानो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रखंड समिति के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment