सिमडेगा- लक्ष्मण बड़ाईक को पुनः भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पत्र जारी करते हुए जिला अध्यक्ष नियुक्ति की घोषणा की पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण बड़ाईक को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है एवं कार्यकर्ताओं ने कहा की लक्ष्मण बड़ाईक के पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में जोश और उल्लास है और आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी अपना परचम लहराएगी।बधाई देने वालों में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ,पूर्व मंत्री विमला प्रधान केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधित्व सुशील श्रीवास्तव, पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा ,खूंटी लोकसभा के सहसंयोजक ओम प्रकाश साहू, दुर्गविजय सिंहदेव, अमरनाथ बामलिया ,दीपक पुरी ,अनूप प्रसाद, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा ,भोला साहू ,सतीश पांडेय, मनोज साय, प्रणव कुमार ,राकेश रविकांत ,तुलसी साहू, रवि गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, संजय ठाकुर, रामविलास बड़ाईक, सोनी पैंकरा ,नरेंद्र बड़ाईक ,कृष्णा बड़ाईक, नवीन सिंह, सतनारायण प्रसाद, सावित्री देवी, फुल सुंदरी देवी ,रेणु पुरी ,पिंकी प्रसाद, कमला देवी, हंस रानी, शकुंतला देवी, रागिनी राज ,नंदिनी दास ,शिखा अग्रवाल कंचन सिंह ,जयंती देवी सहित सभी मंडल अध्यक्षों ने बधाई दी है।
