
ठेठईटाँगर:- संत अन्ना हाई स्कूल और आर सी प्राथमिक विद्यालय ताराबोगा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि ठेठईटांगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और विशिष्ट अतिथि मुखिया बलदेव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने झंडोत्तोलन और मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्या सि० पुष्पा खेस्स ने बुके देकर किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने परेड और ड्रिल कर सभी का मन मोहा। मुख्य अतिथि बिपिन मिंज ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारिरीक और मानसिक विकास होता है। आज पढ़ाई के साथ साथ खेल से भी कैरियर बना सकते है। जिला हॉकी खेल के खिलाड़ियों के कारण हमारा जिला विश्व में प्रसिद्ध है ।आप मेहनत से सफलता पा सकते है। सभी को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। वहीं स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।वहीं सभी विजेता को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सि सिलबिया सुरीन , स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिका का अहम योगदान रहा।
