भाजपा के सभी युवा कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस लें :डॉ सुरेश शर्मा

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिमडेगा जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह  की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक संपन्न हुआ।इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश से जिला के प्रभारी डॉ सुरेश शर्म, जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू उपस्थित हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल सशक्तिकरण एवं युवा चौपाल और रोजगार न्याय मार्च को लेकर के विचार विमर्श किया गया और इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। जिला प्रभारी डॉ सुरेश शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता देश और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते हैं आप जैसे कार्यकर्ताओं के बदौलत आज पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है एवं आप लोगों के बदौलत ही देश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ जनता के हित में जनता के अनुरूप देश में हर वर्ग के लिए गरीब आदिवासी महिला किसान पिछड़ा सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहा है  आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा से अर्जुन मुंडा को प्रचंड बहुमत से जीता कर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ को मजबूत करना है। देश और राष्ट्र निर्माण के लिए हमें उनका साथ देना है।  इस बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह ,नगर मंडल अध्यक्ष करण सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मनीष कुजूर ,लक्ष्मण साहू ,महावीर मेहर, संदीप नाग, सुभाष महतो, गौतम कुमार, अरविंद कुमार, गणेश कुमार पाढी़ आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment