झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा द्वारा रांची में किया एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम

सिमडेगा: बुधवार को झामुमो सिमडेगा जिला द्वारा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अगुवाई में पूर्व मुख्य मंत्री श्री हेमंत सोरेन की ईडी द्वार गिरफ़्तारी करने के विरुद्ध मोराहबादी मैदान रांची स्थित बापू वाटिका में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा गया ।जिलाध्यक्ष  अनिल कंडुलना ने कहा कि पूरा झामुमो परिवार और हरेक झारखंडी अपने नेता  हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार के खिलाफ खड़ा है। झारखण्ड के लोग भोले भाले है परंतु भाजपा के सारी करतूतों से पूरी तरह वाकिफ है और सही समय पर इसका बदला

लेंगे l और सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता ,अंत में  हेमंत सोरेन की जीत तय है ,ना झारखण्डी झुका है ना झारखण्ड झुकेगा ।झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा हेमंत सोरेन  के नेतृत्व में विगत 4 साल में झारखंड ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है। लेकिन विरोधी दल भाजपा के लोगों को झारखंडियों के विकास से जलन हो रहा है l यही कारण है कि हमारे नेता  हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया गया है।इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिमडेगा जिला से सैकोड़ों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए lमौके पर केंद्रीय सदस्य बसंत कुमार लोंगा, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की,जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज,विपिन कुल्लू, संयुक्त सचिव सिकंदर बरवा,केंद्रीय सदस्य मो शाहिद, बिरजो कंडुलना,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू डांग, जिला सचिव राजेश टोप्पो, क्रीड़ा मोर्चा कोषाध्यक्ष अमलेन समद, नगर उपाध्यक्ष मो सिकंदर,जिला परिषद सदस्य संता रोजालिया, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष फूलकुमारी समद,पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर डांग,सुनीता नायक,मो तनवीर हुसैन, जफ़र खान,जावेद वरसी,सभी प्रखंडो के अध्यक्ष, सचिव और सभी पदाधिकारी गण,जिला एवं प्रखंड बीस सूत्री सदस्य गण,पंचायत के पदाधिकारी के अलावे भारी संख्या में कार्यकर्ता, नेता और समर्थक गण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment