बानो  में झामुमो नेताओ ने  रोजेदारों के बीच बाटे खाद्यान्न सामग्री

बानो -झामुमो केन्द्रीय सदस्य प्रत्याशी सुदीप गुड़िया के द्वारा  गुरुवार को बानो में रोजेदारों को खाद्यान्य समाग्री का वितरण किया। झामुमो केन्द्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया जी बोले रामजान का माह पवित्र माह है, इसलिए हम सभी मिल कर देश, राज्य एवं गांव में अमन चैन और विकास, शान्ति स्थापित रहे। झामुमो के नेतृत्व में झारखंण्ड के पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वर्तमान के मुख्यमंत्री चांम्पाई सोरेन सभी वर्गों का विकास और शांति स्थापित कर चल रही है। लेकिन अमन चैन के दुश्मनों को हेमंत सोरेन के कार्यो से घबरा कर बिना सबुत के जेल में डाल रखा है।सभी रोजेदारों से निवेदन है न्याय और सच्चाई कि जीत हो इसके लिए दुवा करें। झामुमो केन्द्रीय सदस्य सह जिप सदस्य बिरजो कन्डुलना ने रामजान के माह में सभी रोजेदारों को बधाई देते हुए बोले कि सभी धर्मो का सम्मान के साथ आगे बढ़ते रहें। झामुमो बानो प्रखंण्ड के पुर्व अध्यक्ष नियरजन जोजवार बोले बानो हमेशा भाईचारगी का मिशाल रहा है इसे बरकरार रखना है।इस अवसर 20सुत्री प्रखंण्ड अध्यक्ष बिदेशीया बड़ाईक, उपाध्यक्ष मनीर खान, तनवीर अलाम,जकरियास कन्डुलना, तोरपा प्रखंण्ड उपाध्यक्ष जोनशन आईंन्द‌,सहित  अन्य लोग उपास्थित थे।

Related posts

Leave a Comment