भाजपा सिमडेगा ने मनाया होली मिलन समारोह,गीतों पर झूमे भाजपाई

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में भाजपा कार्य समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि आपसी गिले शिकवे को भुलाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को खूंटी लोकसभा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की जीत सुनिश्चित करनी है कार्य समिति बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर नवनियुक्त जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सिमडेगा भाजपा के कार्यकर्ताओं में जुनून है जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने संगठन के सभी कार्यों को सुगमिता पूर्वक किया है हम सबों को लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाना है कार्यकर्ता बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अभी लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं आपसी गीले शिकवे भुलाकर चुनाव में मजबूत रूप से कार्य करने का प्रण लिया। मौके पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महामंत्री दीपक पुरी ने किया, मौके पर सभी भारतीय जनता पार्टी के जिला सहित प्रखंड स्तर के सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद थे।

53,76

Related posts

Leave a Comment