कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो को पितृ शोक, विधायक भूषण बाड़ा ने किया शोक प्रकट

सिमडेगा:कांग्रेस के कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो के पिताजी लाजरूस खलखो का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव में किया गया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में मिस्सा पूजा और दफन क्रिया फादर सुनील की अगुआई में सम्पन्न हुआ। इधर लाजरूस के निधन की खबर सुनकर विधायक भूषण बाड़ा भी जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ उनके घर पहुंचे। साथ ही परिजनों का ढांढ़स बढ़ाते हुए इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ हर पल खड़ा रहने का भरोसा जताया। विधायक ने दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की भी कामना की। इधर 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,जिप सदस्य समरोम पौल टोपनो,जिप सदस्य प्रेमा बड़ा,प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा आदि शामिल हुए।

70

Related posts

Leave a Comment