सिमडेगा:हॉकी इंडिया द्वारा रविवार को दिल्ली में आयोजित 6 वे वार्षिक पुरुस्कार 2023 में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए “बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड” से सम्मानित किया गया जिसके तहत सलीमा टेटे को हॉकी इंडिया के ओर से 25.00 लाख का चेक दिया गया साथ ही सिमडेगा दीपिका सोरेंग को अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर 21 महिला के लिए “असुंता लकड़ा अवार्ड” से सम्मानित किया गया ।जिसके तहत हॉकी इंडिया के और से दीपिका सोरेंग को 10 लाख रुपए का चेक दिया गया।हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरुस्कार कार्यक्रम में सिमडेगा जिला के दो दो हॉकी खिलाड़ियों को पुरुस्कार मिलना बहुत ही गौरवपूर्ण पल है।जिसके लिए हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों की ओर दोनो ही खिलाड़ियों बहुत बहुत बधाई।
