
सिमडेगा:झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा में विगत 15 वर्षो से अधिक समय तक प्रशिक्षक के रूप में सेवा देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का स्थानांतरण होने पर जिला प्रशासन सिमडेगा की ओर से खेल विभाग, हॉकी सिमडेगा और हॉकी खिलाड़ियों ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान पूर्वक विदाई दिया। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवम अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बुके और मोमेंटो देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्व से भी जानकारी है और बहुत अच्छा कोचिंग देने के साथ खिलाड़ियों के दुखसुख में भी सहयोग करती है।जिस तरह सिमडेगा उन्होंने सिमडेगा में कार्य किया है उसे भुलाया नही जा सकता अभी उनका तबादला सिमडेगा से खूंटी हो गया है और सयोग से वहा का भी खेल पदाधिकारी हूं उनको वहा भी पूरा सहयोग मिलेगा ।जिस तरह आपने सिमडेगा को सींचा है हमारी शुभकामनाएं है खूंटी में उसी उत्साह और लगन के साथ हॉकी को सिचकर एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी।

हॉकी सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा पौधे को सीचकर एक फलदार पेड़ बनाया है उसी तरह हॉकी सिमडेगा एक और नया पौधा खूंटी हॉकी को सींचने के लिए भेंट कर रहा है। हमारी शुभकामना है आप खुटी जिला में भी नया अध्याय बनाएंगे ।हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष ने कहा विगत 15 वर्षो से भी अधिक समय तक हमलोगो को सिमडेगा के हॉकी को आगे बढ़ाने ने अपना योगदान दी है।जिसका जितना भी वर्णन करे वह कम हो जायेगा।भावुक होकर कोच प्रतिमा बरवा ने कहा कि अपने खेल विद्यार्थी जीवन की समाप्ति के बाद छात्रवास से सीधे सिमडेगा आई तब से ही जितना हो सका अपना योगदान दिया।इस कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के पंखरासियूस टोप्पो, सुनील ट्रिकी, कमलेश्वर माझी, करिश्मा परवार,कुनूल भेंगरा, कोच तारिणी कुमारी, शंभू कुमार, फुटबॉल कोच अंजलूस तिर्की, राहुल मिंज, राजमणि कुमारी,बजरंग प्रसाद,खेल गिभाग के अन्य कर्मचारी एवं बालक और बालिका हॉकी खिलाड़ी शामिल थे।