कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा  लचरागढ़ क्षेत्र का किया दौरा

कोलेबिरा:- लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों लगातार मैदान में है इसी के तहत कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी कालीचरण मुंडा शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान  लचरागढ़ पहूचे  जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।लचरागढ़ फुलकारिया डांग की आवास पर हुई बैठक जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासी और मूलवासी लोग मूल रूप से वास करते हैं।हम आदिवासी जल-जंगल जमीन से जुड़े हुए लोग हैं।आज के दिन हम लोगों को खतरा महसूस हो रहा है भारतीय जनता पार्टी के राज्य काल में।लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीतकर हम भारतीय जनता पार्टी के लोगों को जवाब देंगे। देश की तानाशाही ताकत को रोकने के लिए इस बार कांग्रेस पार्टी पूरे जोर शोर के साथ चुनाव लड़ रही है और जीत दर्ज करेंगी। मौके पर 15 सूत्री जिला सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता क्लेमेंट टेटे,कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव फुलकेरिया डांग,बानो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजित कंडुलना,ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष भागीरथी साहू,सेवा दल प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर आचार्य,सुरेश द्विवेदी,मनोज साहू,अंथोनी बाघवार, महिला पंचायत अध्यक्ष स्कॉलोस्टिका बारला,सेवादल सचिव बानो संजीव कैथवार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment