ठेठईटांगर:कांग्रेस और भाजपा कभी भी आदिवासी मुलवासी को आगे बढ़ता हुआ नहीं देख सकती है। कोई डिलिस्टिंग के माध्यम से आदिवासी समाज को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहा है तो कोई भोले भाले आदिवासियों की भावनाओं के साथ खेलकर ठगने का काम कर रहा है। पूर्व मंत्री सह झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का गुरुवार को पंडरीपानी में आयोजित पार्टी के बैठक को संबोधित कर रहे थे। एनोस एक्का ने कहा कि विस चुनाव में जिले की दोनों सीटो में झापा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस ले। उन्होंने कार्यकर्ताओं को झापा की पुंजी और आधार स्तंभ बताते हुए जोश भरने का काम किया। एनोस एक्का ने कहा कि नए जोश और उमंग के साथ सभी लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर क्षेत्र के विकास के लिए झापा का झंडा पूरे जिले में लहराना है। उन्होंने जिले में जनता को कोई मान सम्मान नहीं मिलने, भ्रष्टाचार हावी होने की बात कहते हुए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। बैठक को ललित समद, बाबुराम लकड़ा, संदेश एक्का, आइरीन एक्का, हर्ष बारला आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर आतिश सिंह, पिंटू सिन्हा, विनोद बारला, ललन प्रसाद, सुजीत नाथ, मेर्तल खलखो, अभय विश्वकर्मा, जोनसन कंडुलना बिमला बागे, निकोलसन कोंगाड़ी, भोला दास सहित कई झापा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*भाजपा और कांग्रेस ने छीना है बचपन का प्यार: संदेश*
संदेश एक्का ने अपने संबोधन में अपने पिता एनोस एक्का के कार्यो का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के षडयंत्र के कारण उन्हें बचपन में अपने माता पिता का प्यार नहीं मिला। क्षेत्र की जनता ने उन्हें बेटे के रुप में पाला है। संदेश एक्का ने बाईबल के सुसमाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बचपन में उनके आंखो से गिरे हर एक बूंद का जवाब क्षेत्र की जनता विस चुनाव में देगी।
