बांसजोर:- प्रखंड उप प्रमुख सुनील कुमार साहू के द्वारा विकास कार्यों एवं बुनियादी जन समस्याओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को बांसजोर प्रखंड के उरते पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र के घने जंगल में बसा 17 परिवार का एक छोटा सा गांव गिदीबुरू पहुँच कर गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। जहां उन्होने देखा ग्रामीणों को सरकारी योजना के लाभ के संबंध में जानकारी का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया गांव में बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं नहीं है। लोगो को सड़क के अभाव में पैदल चलना पड़ता है। इसके अलावा वृद्धा पेंशन। विधवा व विकलांग पेंशन कई लोगों का नहीं बना है। वहीं गांव के पहाड़ी के उस पार लगभग 2.5 किलोमीटर एक गांव है जहां बिजली है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का प्रयास होगा तो इस गांव में भी बिजली पहुच सकती है।वहीं गिदीबुरु गांव में 2019 में एक जलमिनार लगाया गया था। जो विगत आठ महीना से खराब पड़ा है। ग्रामीणों की समस्या सुनकर उप प्रमुख ने आश्वासन दिया 5 दिनों के अंदर खराब जलमीनार को ठीक किया जाएगा और बाकी समस्याओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी बांसजोर को अवगत कराते हुए अविलंब समाधान कराया जाएगा। गौरतलब है कि यहां के लोग कृषि और जंगल पर निर्भर हैं। कृषि व वनोपज को बाजार में बेच कर अपना जीवन यापन करते है। इनके लिए बाजार लिकेंज दिलाने की भी उप प्रमुख ने मांग की है।
