बोलबा:पंचायत चुनाव की सरगरमी को देखते हुए मंडल बोलबा भाजपा कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरजन बडाईक की अध्यक्षता में गुरुवार को की गयी ।मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा हर पंचायत में पार्टी मुखिया से जिला परिषद की लडाई पुरी दमखम से लडेगी इसके लिए कार्यकर्ता पुरी तैयारी में लगे हुए हैं। सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार जायसवाल ने भी अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को जन-जन तक मजबूती के साथ पहुंचाने के लिए सभी लोग केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लोगों की जानकारी दें साथ ही गांव के अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराने का कार्य करें जिससे कि आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव में पार्टी और भी मजबूत होगी और सभी जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की जीत होगी। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह, महामंत्री गौरी शंकर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ,विनोद बडाईक ,किसान मोर्चा रघुनंदन सिंह, नंदेश्वर सिंह ,नित्यानंद सिंह के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।
