गुमला: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तत्वधान पर दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर कुदरा सिसई में संपन्न हुआ जिसमें भरनो और सिसई प्रखंड के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रांत सा मंत्री रंगनाथ महतो जी ने कहा संगठन का कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना अत्यावश्यक है अगर कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले लेते हैं तो धर्म के लिए काम करने हेतु आने वाले समय में हम संगठित भाव एवं समर्पित रूप से कार्य कर सकते हैं. मार्गदर्शन प्रमुख कृष्ण बाल ब्रह्मचारी जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग गुमला संघचालक साहू प्रकाश लाल जी ने कहा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना जन्माष्टमी 1964 में हुई थी विश्व हिंदू परिषद का कार्य है धर्म ग्रंथ गौ माता की रक्षा करना जिस दिन कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने शुरू कर दें तो हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लग सकता है. मौके पर सिसई प्रखंड मंत्री उदय कुशवाहा मंत्री मदन साहू प्रखंड संयोजक मनीष बाबू रवि साहू कुलदीप महतो विवेक महतो ओम प्रकाश साहू शिवपूजन साहू किशन सिंह पंकज साहू अशोक साहू दिलीप साहू अमन ठाकुर अजय सिंह लालू उरांव राजकुमार महतो असनी साहू उज्वल साहू छोटू साहू सीताराम महली सतदेव सिंह सतीश कुमार भगत सोनू कुमार महतो सहित सिसई प्रखंड और भरनो प्रखंड के बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।।