सिमडेगा:आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने आज खेले गए अपने सेमी फाइनल मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 1-0 गोल से पराजित कर लगातार 05 वे वर्ष फाइनल में प्रवेश कर गई।झारखंड टीम की ओर से एक मात्र गोल दीपिका सोरेंग ने पेनाल्टी स्टोक से की।इससे पहले झारखंड टीम असम को 9-0,मणिपुर को14-00, यूपी को 4-0से पराजित कर प्रतियोगिता के एक मात्र टीम है है जो अभी एक भी गोल नही खाई है।
झारखंड टीम -रश्मि होरो,रोपनी कुमारी,काजल बड़ा,अंकिता डुंगडुंग,दीप्ति कुल्लू ,किरण बड़ा,महिमा टेटे,दीपिका सोरेंग,रजनी केरकेट्टा,प्रमोदनी लकड़ा,निक्की कुल्लू,एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग,पिंकी लकड़ा,अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना ,कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है।झारखंड टीम जीत होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,सोहन बड़ाइक,,कमलेश्वर माझी,सुनील तिर्की,पक्रसियुस टोप्पो, प्रतिमा बरवा,एलशन किड़ो, वेद प्रकाश,बसंत बा,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार, सुभिला मिंज,बलबीर प्रसाद, मुकुट डुंगडुंग,राहुल मिंज,फादर पौलूस बागे, टिंटूस बड़ा,नवीन मिंज,सोनू ठाकुर,विजय तिर्की, सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाए दी।हॉकी झारखंड का अगला मैच 03अप्रैल को हॉकी हरियाणा से फाइनल होगा।
