भाजपा स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम, जिला कार्यालय में बैठक हुई संपन्न

सिमडेगा:भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में सोमवार को एक आवश्यक बैठक नगर महामंत्री अशोक रजक के अध्यक्षता में रखी गयी।बैठक में आगामी पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल 2022 को अनेक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 6 अप्रैल 2022 को अपने अपने घरों में पार्टी झंडा लगाने के बाद प्रातः 8:00 बजे झूलन सिंह चौक स्थित नगर नगर भवन के सामने बीरू मंडल, सेवई मंडल, नगर कमेटी एवं जिला में निवास करने वाले सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना है। इसके उपरांत शोभा यात्रा का रूप देते हुए प्रिंस चौक तक जाना जायेगे और वापस मेन रोड होते हुए जिला मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में पहुंच शोभा यात्रा को समाप्त करेगे। इसके साथ ही जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक द्वारा जिला कार्यालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा ।उसके उपरांत जिला कार्यालय में ही दिन के 10:00 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनना है। उसके उपरांत पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले आगामी कार्यक्रमों का रूपरेखा तैयार किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिग्विजय सिंह देव, जिला महामंत्री दीपक पुरी ,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ,जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद ,नगर अध्यक्ष नंदिनी दास, जिला सदस्य घनश्याम सिंह ,महेश साहू ,अजय सिंह ,कृष्णा महतो ,अशोक रजक ,मनोज साय, आशीष पासवान ,मोहन बड़ाईक समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थिय थे।

Related posts

Leave a Comment