कुरडेग- भारतीय जनता पार्टी कुरडेग मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रभारी सह नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताने में तन मन धन से लग जाए और ज्यादा से ज्यादा पदों पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीत कर आए यह प्रयास करें।वही केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमे आपसी समन्वय बना कर एक पद पर एक पार्टी समर्थित उम्मीदवार खड़ा करनी है।जिससे उसकी जीत सुनिश्चित हो और संगठन मजबूत हो।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम है।उन्हें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।बैठक को कुरडेग जिला परिषद सदस्य मनोज साय ने भी संबोधित किया।मौके पर मंडल सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, रामचन्द्र साय, रविन्द्र शर्मा, अजय जायसवाल, सकल राम बड़ाईक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
