सिमडेगा:- जिला के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन हुआ। उपायुक्त आर. रॉनीटा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन किया। उन्होने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल के प्रति खिलाड़ियों को प्रेरित एवं उत्साहित किया। जीत की शुभकामनाएं दी। विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को प्रतियोगिता संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिएं। खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं को सुव्यस्थित एवं स्वच्छ रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

खिलाड़ी खेल की भावन के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करें। जीत कर खुशी मनाये एवं आगे ओर बेहतर करने की तमन्ना प्राप्त करें। हार कर मायूस न हो, आगे जीत के प्रयासों को बेहतर अनुभव के साथ प्रदर्शती करें। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बेहतर इंतेजामात पुलिस पदाधिकारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 10 अगस्त 2022 तक चलेगी।

उद्घाट्न मैच अन्डर-17 बालक वर्ग में सिमडेगा एवं रांची जिला के बीच खेला गया। सिमडेगा जिला विजेता रहा। राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 14 जिलों के 47 टीम ने भाग लिया। सिमडेगा, रांची, गुमला, पलामु, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, सरायकेला, चतरा, रामगढ़, लोहरदगा, बोकरो, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार अन्डर-15 बालक वर्ग से 14 टीम, अन्डर-17 बालक वर्ग से 15 टीम एवं अन्डर-17 बालिका वर्ग से 18 टीम शामिल है।मौके पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए डोडराय, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अध्यक्ष हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी, कोच व अन्य उपस्थित थें।
