बानो:-मॉडल डिग्री कॉलेज बानो में अंडर ग्रेजुएट के नए सत्र 2022-2026 के लिए बीए एवम बीकॉम में प्रवेश चांसलर पोर्टल के माध्यम से शुरू हो गया है।इच्छुक छात्र छात्राएं चांसलर पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय समाप्त होने से पूर्व जल्द से जल्द करवा ले। इसके लिए आवेदक नजदीकी कैफे के माध्यम से या स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एसटी एससी छात्र छात्राओ के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 400 रूपए एवम ओबीसी एवम जेनरल छात्र छात्राओ के लिए 500 रूपए निर्धारित किए गए हैं। बानो, लचरागढ़, जलडेगा, सिमडेगा एवम सभी जगहों के कैफे में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसकी जानकारी मॉडल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम कुमार प्रसाद ने दी।
