सिमडेगा:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक सिमडेगा में हॉकी झारखंड, टाटा स्टील, जिला प्रशासन सिमडेगा और हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित 5वी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के आज दूसरे दिन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में कई मैच खेले गए। पुरुष वर्ग में सरायकेला ने लातेहार को , नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने साहिबगंज को, रांची ने गुमला को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया वहीं महिला वर्ग में एकलव्य हॉकी सेंटर ने पाकुड़ को साउथ ईस्टर्न रेलवे ने पलामू को, रांची से गुमला को और सिमडेगा ने खूंटी को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस सह राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन प्रातः बेला में सेमीफाइनल मैच तथा सेकंड हाफ में फाइनल बजे पुरुष वर्ग का फाइनल मैच 2.30बजे तथा महिला वर्ग का फाइनल मैच 4.00बजे खेला जाएगा। रविवार के मैच में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह , जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रारंभ कराया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी,चंद्र्यानी मजूमदार,, रणधीर कुमार ,हॉकी सिमडेगा के कमलेश मांझी, एलशन किड़ो, वेदप्रकाश, बलवीर कुमार, विजय तिर्की इत्यादि । तकनीकी पदाधिकारी के रूप में , आश्रिता लाकड़ा, माइकल लाल,पैंक्रासियुस टोप्पो,सुनील तिर्की, दशरथ महतो, मनोज प्रधान ,जयंत केरकेट्टा,ललित पन्ना सहित दो दर्जन सदस्य लगातार सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं।
