धूमधाम के साथ मनाया गया पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज में शिक्षक दिवस

सिमडेगा : पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज सिमडेगा में शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया।मौके पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर उपस्थित थे।कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि व अन्य शिक्षकों के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।प्राचार्य के द्वारा उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते शिक्षक दिवस के महत्व को बतलाया गया।वहीं प्रो दुर्ग विजय सिंह देव के द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया।मौके पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. जिसमें मुख्य रूप से मंगलाचरण नृत्य की प्रस्तुति प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।

द्वितीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया.इसके बाद प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा नागपुरी गीत हाथें शंखा चूड़ी.. पिंध के आबे रे गोरी पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभों को झूमने पर मजबूर कर दिया.इसके बाद क्रमश झारखंड गोरी, अनिमा के द्वारा एकल नृत्य, लेजा लेजा रे.. उल्ला उल्ला रे, बावन गजका..,गमारिया ग्रुप डांस, चिट्ठियां कलेयां रे,सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो वैदेही प्रसाद, प्रो अर्जुन प्रसाद, शिक्षक रमेश कासी,किरण माला,राबिया तब्बसूम,मनोरमा सुनीता मिंज,पुरण बड़ाइक, रवि पाढ़ी,सतीश सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की छात्राओं में प्रियंका किंडो,असुंता लकड़ा,सलीमा डुंगडुंग,प्रतिमा डुंगडुंग,खुशी बेक, मनीषा खाखा,सलीमा बाड़ा,राजेश्वरी कुमारी,ऐमन रजा,सानिया,अनिमा केरेकेट्टा,नेहा सहित अन्य छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन प्रियंका बाड़ा के द्वारा किया गया.धन्यवाद ज्ञापन आर के कासी के द्वारा किया गया।

Related posts

Leave a Comment