सिमडेगा- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार को महिला मोर्चा द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत महिला मोर्चा द्वारा झारखंडी व्यंजन का स्टॉल लगाया गया। जहां कार्यकर्ताओं एवं आमजन स्टॉल में खरीद कर विभिन्न तरह के पकवानों का आनंद लिया पकवानों में धुस्का, इडली,मडुवा आटा का मोमोज़, पीठा,अनरसा जैसे अनेक तरह के व्यंजन थे। मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बढ़ाईक,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, दीपक पुरी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सावित्री देवी फुलसुन्दरी देवी आदि मौजूद थे।
