सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद सिमडेगा की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।बैठक के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने नागरिक सुविधा, शहरी परिवहन एवं 15 में वित्त आयोग अंतर्गत एच.एल.एम.सी में भेजी जाने वाली योजनाओं की सूची की समीक्षा कर योजनाओं के चयन हेतु गठित समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में विधि व्यवस्था बनी रहे साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें ताकि त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की कोई भी परेशानी…
Read MoreCategory: नीति
आदिम जनजाति गांव के विकास को लेकर सिमडेगा उपायुक्त के द्वारा अधिकारियों से किया समीक्षा
सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में केरसई प्रखंड के पीभीटीजी. ग्राम करीलकूचा एवं कुरडेग प्रखण्ड के पीभीटीजी ग्राम गड़ियाजोर पंचायत के डोंगरी टोली क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देश के अनुपालन संबंधी समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा केरसई प्रखंड अंतर्गत ग्राम करीलकूचा में निवास करने वाले पीभीटीजी परिवारों के लिए सड़क, पेयजल, राशन, पेंशन, बिरसा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा हेतु स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र, चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने सहित मृत्यु के बाद शव को दफन करने हेतु…
Read Moreअपनी संतानों के लम्बी आयु के लिए माताओं ने किया जीवित्पुत्रिका व्रत
केरसई: अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना को लेकर महिलाओं ने विधि विधान के साथ शुक्रवार को केरसई में जीवित्पुत्रिका व्रत किया माताओ ने 36 घण्टे का निर्जला जितिया व्रत किया।मान्यता है कि माताएं इस दिन अपनी संतानों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए निर्जला उपवास करती हैं ,हर वर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जीवित्पुत्रिका का व्रत किया जाता है ।धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जितिया व्रत को करने से संतान दीर्घायु होते हैं और उन पर आने वाला हर संकट टल जाता…
Read Moreअबैध शराब के खिलाफ महिलाओं का अभियान शुरू , पुलिस ने दी साथ
कुरडेग : कुरडेग थाना क्षेत्र खालीजोर पकरीटोली में अबैध शराब के निर्माण एवं विक्री के खिलाफ महिलाओं ने कुरडेग पुलिस के साथ मिलकर अबैध देशी शराब , जावा महुआ , शराब बनाने के वर्तन को पुरी तरह नष्ट कर दिया इन दिनो कुरडेग एवं आस पास क्षेत्र की महिलाओं ने अबैध शराब की विक्री व नशे के कारोबार के खिलाफ मुहिम शुरू की है इस दौरान महिलाओं ने पुलिस के साथ मिलकर खालीजोर पकरीटोली में अबैध देशी शराब के खिलाफ अभियान चलाया । कार्यवाई की भनक लगते ही अबैध शराब…
Read Moreसुरक्षा को लेकर बानो में वाहन जांच अभियान चलाया गया
बानो:बानो थाना क्षेत्र के जयपाल सिंह मुंडा मैदान, पबुड़ा मोड़ व भिखराटोली में बानो पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया । वाहन जांच अभियान में अधूरे कागजात रहने पर 10 वाहन चालकों का चालान काटा गया. एएसआई सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट अशोक बड़ाइक की उपस्थिति में दुपहिया व चार पहिया वाहन कागजात, हेलमेट ,ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गयी ।अधूरे कागजात रहने पर 10 वाहन चालकों का चालान काटा गया .एएसआई सत्यनारायण सिंह ने टेंपो चालकों को अगली सीट पर महिलाओं को नहीं बैठने के हिदायत दी …
Read Moreकुरडेग में दुर्गा पूजा समिति की हुई बैठक अनुज गुप्ता बने अध्यक्ष
कुरडेग:प्रखंड के उमामहेश्वरमहावीर मंदिर में गुरुवार को अगामी दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष अमर जयसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने का निर्णय किया गमा।बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया। समिति का संरक्षक सुशील श्रीवास्तव ,अध्यक्ष अनुज गुप्ता उपाध्यक्ष दीपक जयसवाल,मंटू जयसवाल,रोहित गुप्ता,संजित जयसवाल,सचिव संतोष गुप्ता, व संतोष जयसवाल,कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता व सामु बड़ाईक तथा सक्रिय सदस्य अमर जयसवाल,रोहित गुप्ता,रवि जयसवाल,बैजनाथ जयसवाल,दुर्योधन जयसवाल,गणेश जयसवाल,अनुज बड़ाईक ,रविन्द्र…
Read Moreधर्म के नाम पर नफरत फैला कर राजनीति करती है राष्ट्रीय पार्टी:एनोस एक्का
सिमडेगा:राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा लोगो के बीच नफरत फैलाकर राजनीति रोटी सेक रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों किसी विशेष धर्म के लिए खुद को रहनुमा बताती है। झारखंड पार्टी क्षेत्र में सदभावना लाना चाहती है। सदभावना के लिए जिले में सदभावना रैली निकाली जाएगी। धर्म के नाम पर लोगों को बटने नहीं दिया जाएगा। पूर्व मंत्री सह झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पंडरीपानी टापूडेगा में आयोजित कार्यक्रम में एनोस एक्का ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर…
Read Moreबोलबा के सुप्रसिद्ध मां दुर्गा धाम में वनदुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन
बोलबा:- बोलबा प्रखण्ड के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल वनदुर्गा समिति का पुनर्गठन किया गया । इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जहुरण सिंह द्वारा आय-ब्यय की जानकारी दिया गया ।जिसमें कुल आय 969689 रुपए तथा कुल ब्यय 936536 रुपए तथा बचत 33153 रुपए बताया गया । बैठक की अध्यक्षता संत उमाकान्त महाराज ने किया । अध्यक्ष जहुरण सिंह को सर्व सम्मति से पुनः एक बार बनाया गया वही सचिव पद के लिए जगरनाथ सिंह को बनाया गया कोषाध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र सिंह को रखा गया उपाध्यक्ष कैलाश सिंह, शशि प्रसाद,कालो ख़लखो,…
Read Moreसिमडेगा उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना शाखा द्वारा संचालित कार्यों की हुई समीक्षा
सिमडेगा :- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना शाखा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने योजना शाखा अंतर्गत संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की भौतिक प्रगति की भी समीक्षा कर आवश्यक जानकारी लिया। उपायुक्त ने अनाबद्ध निधि, एस.एस.ए. एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत जायका मद के तहत चयनित योजनाओं के कार्य प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर संचालित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना…
Read Moreकांवड़ यात्रा के भव्य आयोजन पर संघ ने जताया अभार,2024 में दूसरा सोमवारी का होगा आयोजन
सिमडेगा:ओड़िसा त्रिवेणी संगम से सरना मंदिर सलडेगा तक भव्य कांवड़ यात्रा के आयोजन पर सिमडेगा कांवरियां सेवा संघ ने अभार व्यक्त किया है। संघ के पदधारियों ने कहा कि महादेव की व्यवस्था में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कांवड़ यात्रा में ओड़िसा राज्य के वेदव्यास, कुवारमुंडा, लासे, गोबिरा, बिरमित्रापूर के लोगों का भरपूर सहयोग मिलने पर उनके प्रति अभार जताया। वहीं सिमडेगा जिला के बांसजोर, तरगा, सिंहरजोर, केरिया, जामपानी, ठेठईटांगर, पंडरीपानी, अर्जुनढोढ़ा में भी कैंप लगाकर सहयोग करने वाले लोगों के प्रति अभार व्यक्त किया। इसके…
Read More