मेरोमडेगा गांव में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के द्वारा समिति का किया गया गठन

ठेठईटांगर: प्रखंड के मेरोमडेगा ग्राम में सोमवार को झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन के  द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।इस पर मुख्य रूप से खुशीराम कुमार एवं अनूप लकड़ा उपस्थित थे।सर्व प्रथम खुशीराम कुमार ने कोविड 19 को देखते हुए मास्क वितरण किया एवं सरकार की गाईडलाइन की अनुपालन करते हुए बढ़ चढ़ कर वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्रकाशित वनाधिकार कानून 2006 एवं अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वन परंपरागत अधिनियम निवासी 2006 की एक सेट पुस्तिका निशुल्क ग्राम सभा अध्यक्ष को दिया।…

Read More

जंगल में मिला भालू का मृत शव, दूसरे जानवर के हमले से मौत की आशंका हुआ पोस्टमार्टम

गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड के जिरहुल जंगल से प्रशासन ने मृत भालू बरामद किया है. जंगल में पहाड़ के नीचे भालू पड़ा हुआ था.।भालू के पेट में जख्म के निशान मिले हैं, जो किसी दूसरे जंगली जानवर से लड़ते वक्त हुआ प्रतीत होता है. भालू का पोस्टमार्टम किया गया.प्रशासन के अनुसार, जंगली भालू एवं किसी दूसरे जानवर से भीषण लड़ाई हुई होगी।इसके बाद भालू घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी. इधर, मृत भालू को देखने के लिए रविवार की सुबह को काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़…

Read More

गजराज के आतंक से दहशत में ग्रामीण, जिला प्रशासन से लगा रहे हैं त्राहिमाम… त्राहिमाम की गुहार

जलडेगा:- प्रखंड अंतर्गत कोनमेरला पंचायत के भूंडूपानी और टिनगीना पंचायत के टिकरा में शनिवार देर रात 8 से 10 की संख्या में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। भूंडूपानी में हाथियों ने सिमोन तोपनो और विजय तोपनो के घर को अपना निशाना बनाकर घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद हाथियों ने घर में रखे धान और चावल को भी खा गए और फलों से लदे केले के पौधों को भी रौंद का हाथियों ने  किसानों के फैसलों को बर्बाद कर दिया। वहीं टिकरा पहाड़ टोली में हाथियों के झुंड…

Read More

केरसई प्रखंड के गुझरिया गांव में वनअधिकार समिति का किया गया गठन

केरसई:-प्रखण्ड के बासेन पंचायत अंतर्गत गुझरिया राजस्व ग्राम में गुरुवार को वनाधिकार कानून 2006 के तहत आम बैठक हुई बैठक में केरसई प्रखंड प्रभारी अनूप लकड़ा एवं ग्राम सभा जिलास्तरीय मीडिया प्रभारी खुशीराम कुमार को आमन्त्रित किया गया।बैठक में कोविड 19 के गाईडलाइन का पालन करते निःशुल्क मास्क,सेनेटाइजर, विटामिन सी एवं परसिटेमोल टैबलेट का निःशुल्क बितरण करते हुए वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया।साथ ही साथ गुझरिया गाँव के लोग शत प्रतिशत वैक्सीन लेने के लिए बधाई।इस बैठक में वनाधिकार समिति का  गठन किया गया। जिसमें…

Read More

झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन की ओर से गुझरिया गांव में हुई बैठक

केरसई- प्रखण्ड के बासेन पंचायत अंतर्गत गुझरिया गांव में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन की ओर से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर लोगों को वनाधिकार कानून 2006,नियम 2008 एवं संसोधित नियम 2012 जानकारी देने के लिए झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन के केरसई प्रखंड प्रभारी अनूप लकड़ा एवं ग्राम सभा जिलास्तरीय मीडिया प्रभारी खुशीराम कुमार को आमन्त्रित किया गया।बैठक में सर्वप्रथम लोगो को निःशुल्क मास्क बांटा गया एवं वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया गया।इस अवसर पर…

Read More

झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन द्वारा मास्क वितरण कर लोगों को वन अधिकार कानून से कराया अवगत

ठेठईटांगर- प्रखण्ड के मेरोमडेगा पंचायत अंतर्गत मेरोमडेगा राजस्व में बुधवार को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए झारखण्ड जंगल बचाओ जनआंदोलन संगठन के तत्वावधान में बैठक हुई। जहा मुख्य रूप से अनूप लकड़ा एवं खुशीराम कुमार को आमंत्रित किया गया।मौके पर उन्होंने मास्क वितरण करते हुए वैक्सीन लेने के लिए लोगो को अपील की।वही ।इस अवसर पर अनूप लकड़ा ने वनाधिकार कानून 2006 के तहत जानकारी दी उन्होंने कहा कि जंगल हमारी जीविका के साथ साथ हमारी संस्कृति भी है।इसे बचाना हमारा प्रथम कर्तब्य बनता है।जंगल की सुरक्षा कर पर्यावरण…

Read More

पहले हाथी ने व्यक्ति को पटका उसके बाद, पैर को कुचलकर किए दो टुकड़े

जलडेगा:-प्रखण्ड के परबा में हाथियों ने एक बार फिर से कहर बरपाया है। बीती रात परबा जामटोली निवासी अर्जुन मांझी पिता बुटू मांझी 39 वर्ष को एक जंगली हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। अर्जुन मांझी के पत्नी ने बताया कि रात में 8 बजे के करीब खाने की तैयारी कर रहे थे तभी दीवार के टूटने की आवाज आई जब जाकर देखा तो विशालकाय हाथी घर को तोड़ रहा था तभी पूरे परिवार वाले भयग्रस्त होकर घर से बाहर जान बचाने के लिए भागने लगे तभी अर्जुन…

Read More

भाजपा नेता सुजान मुंडा ने हाथी प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

जलडेगा:भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि जलडेगा सुजान मुंडा ने सोमवार को जलडेगा प्रखंड अंतर्गत हाथी प्रभावित क्षेत्र पर बाजम टोली, राईकोना,पहरतोली,जहकोना,का भ्रमण किया जहां बीते 9 जनवरी शाम 8:30 बजे एक विशाल खूंखार हाथी ने पर बाजम टोली निवासी  अर्जुन मांझी को अपने आंगन के सामने अपने चपेट में लेकर पूर्ण रूप कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया,उसका एक पैर को तोड़ कर शरीर से अलग कर फेक दिया था और उसका एक हाथ को भी कुचल कर दिया था। सांसद प्रतिनिधि के द्वारा एम्बुलेंस बुलाया गया और रिम्स…

Read More

आखिर क्यों बैंक में खाता होने के बाद भी बैंक ऑफ इंडिया ने चेक जमा लेने से किया इनकार

जलडेगा:-वो सरकारी काम ही क्या जिसके चक्कर लगाते लगाते आपका चप्पल ना घिसे, सुन कर आपको भी हैरानी होगी कि आखिर बैंक ऑफ इंडिया चेक जमा लेने से क्यू इनकार करेगा। लेकिन ये बात सत्य है। हाथों में मुआवजे राशि का चेक लेकर अपने पैसों को रिलीज कराने के लिए हाथी प्रभावित व्यक्ति परबा पंचायत निवासी रामबिलास तिर्की दो महीना से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। अखबार का सहारा लेकर मामला को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए पीड़ित रामबिलास तिर्की ने राष्ट्रीय नवीन मेल को बताया कि पिछले…

Read More

मास्क ,सैनिटाइजर एवं दवाई वितरण के साथ वन अधिकार कानून के दी गई जानकारी

केरसई:-प्रखंड के बासेन गांव में रविवार को झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन के बैनर तले ग्राम सभा की बैठक आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा अध्यक्ष बिदुरनाथ मांझी ने की बैठक में मुख्य रूप से जनसंगठन के अनूप लकड़ा एवं खुशीराम कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।मौके पर उन्होंने मास्क, सेलेटाइजर,विटामिन सी एवं पारासिटेमोल टेबलेट का निःशुल्क बितरण करते हुए सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर वैक्सीन लेने के प्रोत्साहित किया ताकी कोरोना से जंग जीत सकें।वही बैठक में वनाधिकार कानून 2006 के तहत दावित वन क्षेत्र…

Read More