हल्दी से रंगा हुआ चावल देकर 13 मई को मतदान करने के लिए आमंत्रण

ठेठईटांगर:- गुरुवार को प्रखंड के बिंझीयाबाँध बूथ नं 173 एवं घुटबहार देमचु टोली बूथ नं 161 में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सिमडेगा के निर्देशानुसार जेएसएलपीएस ठेठईटांगर टीम के द्वारा ग्रामीणों में हल्दी से रंगा हुआ चावल देकर 13 मई 2024 को मतदान करने के लिए आमंत्रण दिया गया। मौके पर कहा कि गया कि 13 मई को गांव के सभी लोगों को बढ़चढ़ कर मतदान करना है साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करना है। साथ ही पोस्टर के माध्यम से मतदान देने का तरीका बताया गया…

Read More

केंद्रीय मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा का दो दिवसीय सिमडेगा दौरा आज से*

सिमडेगा-केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद एवं खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा दो दिवसीय भ्रमण पर आज सिमडेगा पहुंचेंगे।जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक एवं सांसद प्रतिनिधि सह विधानसभा सह संयोजक सुशील श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया की 25 अप्रैल को कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद करेंगे वहीं 26 अप्रैल को सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के रामरेखा धाम सहित सेवई ग्रामीण मंडल एवं केरसई मंडल का दौरा कर कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों से संवाद करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने…

Read More

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आईजी ने सिमडेगा में की समीक्षा बैठक

सिमडेगा: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बुधवार को रांची के आईजी अखिलेश झा सिमडेगा पहुंचे जहां पर सबसे पहले समाहरणालय एसपी कार्यालय गेट में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद कार्यालय सभागार में उन्होंने पुलिस पदाधिकारी के साथ चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। मौके पर सिमडेगा एसपी सौरभ एसडीपीओ पवन कुमार डीएसपी अवध कुमार यादव सभी अंचल के पुलिस निरीक्षक उपस्थित हुए। इस दौरान आईजी ने सबसे पहले थाना बार किए गए पुलिस के द्वारा चुनाव को लेकर तैयारियां की प्रेजेंटेशन के माध्यम से समीक्षा की, इसके…

Read More

मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सिमडेगा में आयोजन होगा जतरा मेला:उपायुक्त

सिमडेगा : सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को स्वीप सेल के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु बैठक आहूत किया गया।इस दौरान उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित गतिविधियों और उसकी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने शहरी क्षेत्र के अंतर्गत कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र क्षेत्रों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जतरा मेला के आयोजन पर चर्चा किया गया। उन्होंने मतदाताओं…

Read More

कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा  लचरागढ़ क्षेत्र का किया दौरा

कोलेबिरा:- लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों लगातार मैदान में है इसी के तहत कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी कालीचरण मुंडा शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान  लचरागढ़ पहूचे  जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।लचरागढ़ फुलकारिया डांग की आवास पर हुई बैठक जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासी और मूलवासी लोग मूल रूप से वास करते हैं।हम आदिवासी जल-जंगल जमीन से जुड़े हुए लोग हैं।आज के दिन हम लोगों को खतरा महसूस हो…

Read More

मतदान जागरूकता कार्यक्रम में बीडीओ ने कहा इस बार सुबह 7 से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

चलने में असमर्थ दिव्यांग, वृद्ध और गर्भवती माताओं के लिए निशुल्क ऑटो की सुविधा जलडेगा:-शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जलडेगा डॉ प्रवीण कुमार के द्वारा मतदान केंद्र संख्या 98 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय करीमाटी) में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां उन्होंने स्थानीय नागपुरी भाषा में लोगों को संबोधित किया और आगामी 13 मई को होने वाले मतदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार वोट डालने का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान दिवस को पर्व की…

Read More

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के समक्ष झामुमो एवं झारखंड पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

बानो – लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के लोग अपनी अपनी जुगत भिड़ा रहे हैं। ऐसे में झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष का पार्टी बदलने से बानो झामुमो झटका लगा।मालूम हो कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय खूंटी में बानो प्रखंड के झामुमो एवं झारखण्ड पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता ने केंद्रीय मंत्री सह लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुण्डा एवं लोकसभा प्रभारी डॉ रविन्द्र राय के समक्ष भाजपा का दामन थामा।  मौके उन्होंने भाजपा एवं मोदी जी के सिद्धांत से प्रभावित होकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष  ललित…

Read More

पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति ने लिया चुनाव में नोटा बटन प्रयोग का निर्णय

जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति, सिमडेगाकी बैठक रविवार को अध्यक्ष अरविंद कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में पिछड़ी जाति का दशा एवं दिशा तथा लोकसभा चुनाव 2024 के विषय में विचार विमर्श किया गया। अविभाजित बिहार में पिछड़ी जाति के लोगों को सरकारी नौकरी में  जिला एवं राज्य में 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, लेकिन झारखंड बनने के बाद सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, लातेहार, चाईबासा एवं दुमका जिले को वर्ष 2002 में पिछड़ी जाति के आरक्षण को शून्य कर दिया गया वर्तमान में पिछड़ी जाति के लोगों का सरकारी…

Read More

लोकसभा चुनाव में कोलेबिरा प्रखंड की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा

सिमडेगा:उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में कोलेबिरा प्रखंड सभागार में प्रखंड पदाधिकारियों, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर संग लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने  प्रखंड के टीम द्वारा अब तक लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों की समीक्षा किया। उपायुक्त महोदय ने आचार संहिता उल्लंघन एवं किसी प्रकार की प्रलोभन देने से संबंधित शिकायत दर्ज करने हेतु वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, सि विजिल, जिला नियंत्रण का 100 नंबर की जानकारी दी। जिला निर्वाचन…

Read More

लोकसभा चुनाव को लेकर बानो प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक

बानो  -प्रखंड कार्यालय बानो सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी के अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित बैठक किया गया.।बैठक में  प्रत्येक बूथ पर मूलभूत सुविधा प्रदान करने हेतु जानकारी ली गयी ।साथ ही क्लस्टर पर मूलभूत सुविधा से संबंधित जानकारी ली गई ।जहां कमी पाई गयी वहां जल्द से जल्द कार्य करने हेतु पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया।  लोगो के बीच जागरूकता लाने के लिये पंचायत में स्वीप कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही मनरेगा एवं अबुआ आवास का भी समीक्षा किया गया एवं…

Read More