सिमडेगा:सदर थाना क्षेत्र के पिथरा पंचायत के अलग-अलग टोलियों में लोग होली की तैयारी में जुटे ही थे कि एक जंगली सूअर ने हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली। वहीं छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृत व्यक्ति का नाम निकोलस टोप्पो है। वह पिथरा माईघाट का रहने वाला है।घायलों में पिथरा ढावठाटोली निवासी अमित किड़ो,पिथरा लेदनटोली के निवासी फुलजेम्स किंडो व मनोज टोप्पो, पिथरा नवाटोली की निवासी माइकल डुंगडुंग, कोंनबेगी मुंडलटोली निवासी संजय कुजूर व बाघचट्टा निवासी ललित कुजूर शामिल है।इधर घटना के बाद…
Read MoreCategory: राजनीति
बानो प्रखंड के आरसी चर्च बांकी ,आर सी चर्च जितुटोली जी ई एल चर्च बानो एवं आरसी चर्च साहुबेडा आदि चर्चो में भक्ति पूर्वक खजूर पर्व मनाया गया।साहुबेड़ा पंचायत अन्तर्गत आरसी चर्च साहुबेड़ा में खजूर पर्व बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। समारोही ख्रीस्तयग का समापन पल्ली पुरोहित फादर भितुस केरकेट्टा द्वारा किया गया। फादर ने संदेश में ख्रीस्त विश्वासियों से कहा खिजूर रविवार के दिन ही प्रभु यीशु येरूशलम में प्रवेश किया। और इस्राइलियों ने येसु ख्रीस्त को राजा मानकर खजूर डालियों से स्वागत किया। इसी तरह हम ख्रीस्तीय विश्वासी भी येसु को अपना राजा माने। इस अवसर पर मुख्य रूप से फादर भितुस केरकेट्टा,फादर बिमाल जोजो, प्रचार विजय कन्डुलना, सुशील कन्डुलना,दोमनिक किड़ो, निर्मला होरो,मरसेल भेंगरा, मंगल, तोपनो, सरोजिनी,जयमसीह बडिंग एवं काफी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित हुए।कोयरदल का संचालन मिस अलविसिया भेंगरा की अगुवाई में बड़ी हर्षोल्लास के साथ किया गया। आर सी चर्च बांकी में फ़ा अलेक्जेंडर कुलु ने मिस्सा। पूजा किये।इधर लचरा गढ़ स्थित चर्च में खजूर पर्व के अवसर आयोजित मिस्सा पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर बेदी को आकर्षक रूप सेसजाया गया था।फादर केलेमेंट लकड़ा ने कहा नित प्रतिदिन प्रभु येशु का जय जय कार करें। फादर केलेमेंट के अगुवाई में खजूर रविवार जुलूस निकाली गई।मिस्सा पूजा में फ़ा डीन जोसेफ एरिक कुल्लू ,फ़ा पीटर बारला ,फ़ा फबीयन व काथलिक सभा ,के विभिन्न विभाग के सदस्यों ने भाग लिया।
आदिम जनजातियों के साथ भाजपा नेता ने मनाई होली
सिमडेगा: कुरडेग प्रखंड बड़कीबीउरा पंचायत के पहाड़ – जंगलों के बीच स्थित अत्यंत निर्धन एवं पिछड़ा क्षेत्र रावणखोल ग्राम में भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा पहुंचा और वहां के निवासी कोरवा आदिम जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात किया।श्री बेसरा ने उनके साथ मुलाकात करते हुए एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया एवं अबीर गुलाल और मिठाई वितरण कर होली की शुभकामनाएं दिया। इस दौरान रावण खोल के कोरवा आदिम जनजाति समुदाय के लोगों ने श्री बेसरा को बताया कि सरकार द्वारा आदिम जनजाति समुदाय के नाम पर अनेकों योजनाएं चलाई…
Read Moreसिमडेगा के विभिन्न क्षेत्रों में होली को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च
सिमडेगा- सिमडेगा जिलेभर में रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा जिसको लेकर सिमडेगा पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इधर रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में होली से पूर्व फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। सिमडेगा मुख्यालय में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पासवान की मौजूदगी में सिमडेगा थाना से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई जो की पैदल मार्च करते हुए सिमडेगा झूलन सिंह चौक ,बस स्टैंड नीचे बाजार होते हुए आगे बढ़ी और वापस आते हुए समाप्त हुई ।मौके पर थाना प्रभारी ने सभी…
Read Moreमतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बूथ स्तरीय जागरूकता समूह के साथ उपायुक्त ने की बैठक
सभी लोगों को मिलकर सिमडेगा जिले में 80% मतदान का लक्ष्य करना है पूरा:उपायुक्त सिमडेगा: स्वीप के तहत जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सिमडेगा पहुंचकर बूथ स्तरीय जागरूकता समूह के साथ बैठक का आयोजन किया।इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बी.एल.ओ.की चुनाव कार्य में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बीएलओ से कहा कि आप सभी घर घर जाकर मतदाताओं का सूची तैयार करते हैं। उन्होंने ने कहा कि भारत निर्वाचन…
Read Moreकुरडेग प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो को पितृ शोक, विधायक भूषण बाड़ा ने किया शोक प्रकट
सिमडेगा:कांग्रेस के कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो के पिताजी लाजरूस खलखो का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव में किया गया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में मिस्सा पूजा और दफन क्रिया फादर सुनील की अगुआई में सम्पन्न हुआ। इधर लाजरूस के निधन की खबर सुनकर विधायक भूषण बाड़ा भी जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ उनके घर पहुंचे। साथ ही परिजनों का ढांढ़स बढ़ाते हुए इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ हर पल खड़ा रहने का भरोसा जताया। विधायक ने दिवंगत के आत्मा…
Read Moreतमिलनाडु कमाने गए प्रखंड के 9 मजदूरों की संवेदक द्वारा की गई मार पीट, एक मजदूर है लापता
बानो:बानो थाना क्षेत्र से 16 मार्च को तमिलनाडु कमाने गए 9 मजदूरों की संवेदक द्वारा जमकर पिटाई किये जाने का मामला सामने अया है, घटना के विषय मे कमाने गया लोगों के परिजन ने आरोप लगाते हुए बानो थाना पर प्रभारी विकाश कुमार को आवेदन देकर घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड से 9 मजदूर कमाने के लिए तमिलनाडु ठीकेदार के द्वारा ले जाया गया था ये मजदूर उनके पास न जाकर किसी और ठीकेदार के पास चले गए और दूसरे…
Read Moreभाजपा सिमडेगा ने मनाया होली मिलन समारोह,गीतों पर झूमे भाजपाई
सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में भाजपा कार्य समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि आपसी गिले शिकवे को भुलाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को खूंटी लोकसभा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की जीत सुनिश्चित करनी है कार्य समिति बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर नवनियुक्त जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सिमडेगा भाजपा के कार्यकर्ताओं में जुनून है जिस…
Read Moreबेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद; कराह उठे किसान
जलडेगा:कुदरत का कहर किसानों के लिए आफत बन गया है। बुधवार की शाम को जलडेगा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होने से खेतों में लगे किसानों की तरबूज, खीरा, प्याज, गोंगरा सहित कई अन्य फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इससे किसान कराह उठा है। कड़ी मशक्कत से किसानों ने खेतों में फसल बोई थी। अबकी बार फसल और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद थी। किसानों की खेतों में लहलहा रही फसल को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर है।…
Read Moreबस स्टैंड मोटर यूनियन के अध्यक्ष बने कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की
सिमडेगा: बस स्टैंड में मोटर यूनियन की बुधवार को चूनावी बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की को मोटर यूनियन का अध्य्क्ष चुना गया। सकील अख्तर एवं बॉबी उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह सचिव, अरुण पाढ़ी सह सचिव, लक्ष्मण शर्मा कोषाध्यक्ष, जावेद खान उप कोषाध्यक्ष एवं 15 कार्यकारी सदस्य चुने गए। दिलीप ने कहा आपकी जो भी समस्याएं होंगी उसके लिए मैं सदैव तत्पर हूँ। आपके हर समस्याओं के सामने मैं खड़ा रहूंगा और निदान कराऊंगा जिसमे आप और हम सब साथ होंगे। यह भी निर्णय लिया गया की मोटर…
Read More