झारखंड पार्टी के पूर्व विधायक सामुएल होरो पंचतत्व में विलीन

तोरपा – खूंटी – तोरपा विधानसभा (1962 -67) चुनाव मे कांग्रेस पार्टी सहित कुल दस उम्मीदवारों का जमानत जब्त कराने वाले झारखण्ड पार्टी के विधायक स्व सामुएल होरो को आज गोस्सनर एवंजेलिकल लुथरेन कलीसिया मनोहरपुर कब्रिस्तान डोंगाकाटा मे दफन कर अंतिम विदाई दी गई ज्ञात हो कि 1963 ई मे झारखंड पार्टी के संस्थापक अगुवा सदस्य अपने 32 विधायकों के साथ अपनी पार्टी को कांग्रेस मे विलय कर दिया था तब झारखंड ऑन्दोलन एवं झारखंड पार्टी को जिन्दा रखने अबुवा दिसुम रे अबुआ राईज का आवाज को गति देने हेतु अपने सहयोगियो के साथ झारखंड पार्टी को पुनर्जीवित किया था बाद मे स्व ए ई होरो को झारखंड पार्टी का कमान दिया था उसी झारखंड पार्टी से अलग होकर शिबू सोरेन आदि ने बाद मे झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया और आज उसी अबुवा राईज की सरकार है पर आज झारखंड सरकार के तरफ से कोई भी शोक व्यक्त नही किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है आज अंतिम संस्कार मे सिर्फ खानापूर्ति हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर प्रखंड सह अंचलाधिकारी मनोहरपुर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भारी संख्या मे आज सामुएल होरो को अंतिम विदाई दी गई मौके उनके परिवार के साथ स्व एन ई होरो के पुत्र रिलेन होरो , कुलन पतरस आईन्द , झारखंड ऑन्दोलनकारी मोर्चा के अनिल भगत, मशीह दास गुड़िया सहित सैकड़ो लोगो ने शोकाकुल परिवार के साथ श्रद्धांजलि दी

संदीप तिग्‍गा बने कांग्रेस सहकारिता विभाग के सिमडेगा जिलाध्‍यक्ष

कांग्रेस नेता संदीप तिग्‍गा को प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा सहकारिता विभाग का जिलाध्‍यक्ष मनोनित किया गया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सहकारिता विभाग के चेयरमैन बब्‍बलु शुक्‍ला(राजीव रंजन) ने संदीप को विभाग को जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त करते अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन इमांदारी पूर्वक करने का निर्देश दिया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी को और संगठन को जिले में और अधिक मजबूत करने का भी निर्देश दिया है। संदीप को सहकारिता विभाग का जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त करते पर कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर ने भी उसे बुके देकर बधाई एवं शुभकामना दी। वहीं सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा, सीमा सीता एक्‍का, शीतल एक्‍का, प्रदीप केसरी, तिलका रमण, अजीत लकड़ा, प्रमुख तारसिला खड़िया, माइकल खड़िया, शीतल तिर्की, अख्तर खान, भूषण राम, डेविड तिर्की, देवनिश खलखो, मुंश खेस, शिशिर मिंज, मनोज जयसवाल, गुड्डू खान, दिलशाद मंजर सहित कई लोगों ने भी उन्‍हें बधाई दी है।

कोलेबिरा विधायक ने सदन में उठाई जंगलों के उत्पाद पर निर्भर दैनिक मजदूरों की राशि पर वृद्धि की मांग

सिमडेगा:-कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जंगलों के उत्पाद पर निर्भर दैनिक मजदूरों के अति आवश्यक बिन्दु पर सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मांग रखी है। विधायक ने अपने मांग पर सदन में कहा है कि हमारा झारखण्ड राज्य जंगलों से घिरा हुआ है, यहां पर निवास करने वाले मजदूर जंगल के केन्दू पत्ता तोड़कर जीवन व्यतीत करते हैं,और इससे राज्य सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होती है। जंगलों में निवास करने वाले मजदूर कमर तोड़ गर्मी के मौसम में अपना खून पसीना बहा कर केन्दू पत्ता तोड़ता है,उस पत्ते का देख भाल करता है, किन्तु उसके मेहनत के स्वरूप मजदूरी नहीं मिलती है।जो अत्यंत दुखद है।उन मजदूरों को आधी मजदूरी भी नहीं मिल पा रहा है। जबकि दिन भर में मजदूर 100 पोला यानी मुट्टा  ही तोड़ पाता है और एक पोला में 52 पत्ता होता है, बदले में उस मजदूर को मात्र 121 रूपया प्रति दिन मजदूरी भुगतान किया जाता है।जो बहुत ही कम है।इसलिए मैं आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार से मांग करता हूं कि मजदूरों का मजदूरी में वृद्धि की जाए।

सिमडेगा:भाजपा गठन का उद्देश्य सुशासन की स्थापना एवं अंतिम व्यक्ति तक, शासन को पहुँचाना-नीलकंठ सिंह मुंडा

सिमडेगा-भाजपा सिमडेगा के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन का उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रवक्ता रमेश पुष्कर ने कहा 1951 में जनसंघ एवं कालखंड में 1980 में भाजपा का उदय देश में सुशासन लाने के लिए किया गया कांग्रेस सहित विभिन्न दलों में कई एक बार पार्टी का विभाजन हुआ पर 1951 से आज तक भाजपा का विभाजन नहीं हुआ है यह दिखलाता है कि भाजपा और राजनीतिक दल से अलग है ।आज भाजपा का संगठन हर जिले और मंडल स्तर तक है, जहां अन्य राजनीतिक दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलती है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है इनकी सोच इसी से पता चलती है लॉकडाउन के दौरान झारखंड सरकार द्वारा बहुसंख्यकों के लिए अलग एवं अल्पसंख्यकों के लिए अलग मापदंड निर्धारित किए गए थे। पूर्व मंत्री और वर्तमान खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा भाजपा का गठन देश को आगे बढ़ाने एवं सुशासन की स्थापना करने हेतु हुई, भाजपा गठन के पूर्व जन संघ का गठन हुआ था दो मंत्रों को लेकर एक आतंकवाद मुक्त और अंत्योदय समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ दिलाने की सोच को लेकर जन संघ का गठन हुआ था जो बाद में भाजपा में परिवर्तित हुआ।राज्य भर में 300000 लोगों का आवास सूची में नाम सरकार की गलती से कट गया है यह इस सरकार के नकारापन को दर्शाता है।  जल जंगल जमीन का नारा इनके लिए मात्र सत्ता प्राप्त करने का साधन है जबकि सबसे ज्यादा आदिवासियों का शोषण इसी सरकार में हुआ है सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है सरकार कहती है खजाना खाली है पर मंत्रियों के लिए बंगले और गाड़ियां ली जा रही है पर जनता के लिए खजाना खाली है मुख्यमंत्री ने अपने दादा दादी तक को नहीं छोड़ा सोना सोबरन साड़ी धोती योजना पर भी कमीशन खोरी के चक्कर में घटिया दर्जा के धोती साड़ी का वितरण किया जा रहा है जेपीएससी जैसे संस्थानों पर सरकार ने भ्रष्टाचार कर युवकों के भविष्य पर कुठाराघात किया है घोषणा पत्र में 1932 खतियान लागू करने की बात कहने वाली सरकार सत्ता में आते ही अपने वादे को भूल गई। इसके अलावा मेयर आशा लकड़ा ने भी सत्र को संबोधित किया ।मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व मंत्री विमला प्रधान, जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव,रवि गुप्ता नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू दिपक पूरी अनूप प्रसाद प्रणव कुमार तुलसी साहू सतीश पांडेय लाल साह रवि गुप्ता दुर्गविजय देव सिंह सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिमडेगा:क्रिसमस गैदरिंग में शामिल हुए कोलेबिरा विक्सल कोंगाडी और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा

अंकित सिन्हा

सिमडेगा खूंटिटोली में रविवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। साथ ही कोलेबिरा विधायक की धर्मपत्नी बिनीता जोजो भी उपस्थित थे। मौके पर विभव केरकेट्टा द्वारा चरनी में आशीष जल का छिड़काव किया गया। क्रिसमस का संदेश देते हुए विधायक विक्सल कोंगाडी ने कहा कि हमें परमपिता परमेश्वर की आराधना करते हुए सभी काम का शुभारंभ करना चाहिए। क्रिसमस खुशी व आपसी प्रेम का संदेश लेकर आता है। संसार को पापों से मुक्त करने के लिए पिता परमेश्वर एक मानव का रूप लेकर आये थे। उन्होंने कहा कि हर मानव के हृदय में प्रभु यीशु का प्रेम बसा रहे। मानव कल्याण से मानव अपना कल्याण करें।
शांति का संदेश लाता है क्रिसमस: विधायक भूषण बाड़ा

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि क्रिसमस शांति का संदेश लाता है। पवित्र शास्त्र में ईसा को शांति का राजकुमार कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु ने गौशाले में जन्म लिया और सभी को संदेश दिया कि आप के लिए मुक्तिदाता का जन्म हुआ है। सभी एक दूसरे को क्षमा कर आपसी झगडे़ को मिटाकर शांति का जीवन की स्थापना करें। यहीं इस पर्व का मूल संदेश है।

कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित

गैदरिंग में कांडीदत्त जातोम टेटे, पादरी बिभव केरकेट्टा,सयोजक अनूप मिंज,बिपिन तिग्गा,कमल हेरेंज,जॉन पूर्ति,विनय तिग्गा,दुलार मिंज,बेलाश एक्का, गजेन्द्र किश्कू,एनसेलम बिलुंग,पूनम तिर्की,अनिता मिंज,सरिता टोपनो,केट्रिन तिग्गा,शीतल तिर्की, निरोज बड़ा,सोनल,बन्नू, जॉनी, सागर, अमित आदि मसीही शामिल थे।

केरसई:खुशी, प्रेम और भाईचारा बांटने का संदेश देता है क्रिसमस: विधायक भूषण बाड़ा


केरसई प्रखंड के टैसर पल्ली में रविवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में विधायक मद से बने पीसीसी पथ और स्टेज निर्माण का उदघाटन विधायक भूषण बाड़ा ने फीता काटकर किया। यहां उदघाटन के बाद विधायक श्री बाड़ा क्रिसमस गैदरिंग में भी शामिल हुए। जहां विधायक और उनकी धर्मपत्नी जोसिमा खाखा का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। मौके पर बच्चों के द्वारा क्रिसमस गीतों पर मनमोहक गीत और नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि क्रिसमस का यह त्योहार खुशी, शांति, प्रेम, भाईचारा बांटने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के संदेश को जितना बांटेंगे उतना ही वृद्धि होगी। आज का समाज भौतिकवादी होता जा रहा है। हमें अध्यात्मिक होना है। दया का भाव दिखाना है। सेवा का अवसर पाना है। वहीं जोसिमा खाखा ने उपस्थित बच्चों से प्रभु यीशु के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि हम सभी को आपस में मिल जुल कर पर्व को मनाने की अपील की। मौके पर केरसई प्रखण्ड अध्यक्ष डेविड तिर्की, फादर पौलुश लकड़ा, फादर बिनसेंट जोजो, सिस्टर माता रेजिना, मूंश खेस, प्रेमा खाखा, प्रदीप बा, अब्राहम लकड़ा, मुखिया फ्रांसीस, सुरेन ,शशि, शंभू, मनोज, मनोहर, बशारथ,नीतू, कृष्णा,अनिल केरकेट्टा, विजय खेस, रंजनी कुल्लू, फीलीसीता केरकेट्टा, रानी कुजूर,सोनल, बन्नू, बिपिन, जॉनी, शीतल एक्का, नीरोज बाड़ा आदि मसीही उपस्थित थे।मौके पर विधायक और उसकी पत्नी ने गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया।

क्रिसमस गैदरिंग का उद्घाटन करते विधायक
Translate »
error: Content is protected !!