हेमंत सरकार के नेतृत्‍व में तेजी से हो रहा है खेलों का विकास: सफीक खान

सिमडेगा:शहर के खैरनटोली स्थित स्‍कूल मुहल्‍ला में नुर कमेटी के तत्‍वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्‍य अतिथि के रुप में उपस्थित झामुमो जिला सचिव सफीक खान एवं विशि‍ष्‍ट अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व वार्ड पार्षद कासिम रजा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्‍त कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कारी इलेवन बनाम यारों की यारी के बीच खेला गया। जहां यारों की यारी ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में सुफी इंटरप्राइजेज ने मंजीत‍इलेवन को हराकर क्‍वार्टर…

Read More

आंधी-तूफान, जाड़ा-गर्मी की हमे परवाह नहीं, 24 घंटे 365 दिन करेंगे जनता की सेवा: विधायक भूषण बाड़ा

सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा रविवार को चिलचिलाती धूप की परवाह किये बिना केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी गांव पहुंच ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुसार पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने द्वारिका प्रसाद महेश्वरी की कविता वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो। सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो, तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं, वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो.. से अपना सम्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह कविता हमें हर पल जनता की सेवा करने की हिम्मत देती है। यही हिम्मत…

Read More

दया, नि:स्वार्थ भाव और प्रेम के मूर्ति का प्रतीक है धर्मबहनें: विधायक भूषण बाड़ा

कुरडेग के गड़ीयारजोर में धर्मबहनों के आवास सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट का उदघाटन सिमडेगा:कुरडेग प्रखंड के गड़ियाजोर में सिस्टरों के आवास सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट का उद्घाटन किया गया। आवास का उद्घाटन मुख्य रूप से उपस्थित विधायक भूषण बाड़ा सहित कई पुरोहितों ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व मिस्सा पूजा फादर डीन सुनील तिर्की की अगुआई में सम्पन्न हुआ। जहां उनका सहयोग फादर बिपिन सोरेंग,फादर किशोर बखला,फादर चोनाश तिग्गा ने किया। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कई वर्षों से मनुष्य पृथ्वी पर रह रहा है। लेकिन कुछ ही लोग ऐसे…

Read More

पाकरटांड के नानेसेरा में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करें कार्यकर्ता: विधायक भूषण बाड़ा पाकरटाड़ प्रखंड के केशलपुर पंचायत के नानेसेरा में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख रजत लकड़ा की अगुवाई में आयोजित सम्मेलन में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। साथ ही कहा कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत सिपाही है। आप हैं तो संगठन है। विधायक ने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अभी से ही आगामी चुनाव की…

Read More

120 वीं जयंती के मौके पर याद किए गए प्यारा केरकेट्टा ,कोलेबिरा विधायक हुए शामिल

सिमडेगा:प्यारा करकेट्टा की 120वी जयंती  के मौके पर सिमडेगा प्यारा करकेट्टा चौक मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाडी विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, जिप सदस्य शशिबाला करकेट्टा बोआस कीड़ो , बलदेव  बड़ाईक उपस्थित थे। सर्वप्रथम प्यारा केरकेट्टा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी इस मौके पर विधायक ने कहा प्यारा करकेट्टा का व्यक्तित्व कार्य के आधार पर महान  बन गया उन्होंने सर्वांगिन  विकास के लिए काम किया हर क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया…

Read More

शांति समिति के साथ नव पदस्थापित थाना प्रभारी ने किया बैठक

सिमडेगा: सदर थाना के नव नियुक्त प्रभारी इंस्पेक्टर जय गोविंद गुप्ता ने शुक्रवार को शांति समिति के सदस्यों के साथ औपचारिक बैठक किए। जिसमें उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त करते हुए थाना क्षेत्र में समस्या और उसके समाधान पर चर्चा किए। इस दौरान जिला परिषद सदस्य शांति बाला ने नशे की समस्या और बढ़ती सड़क हादसों पर चर्चा करते हुए उसपर रोकथाम करने की बात कही। साथ हीं शांति समिति के लोग टाउन में ट्रैफिक और जाम की समस्या को उठाया। शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से बिकने वाले शराब…

Read More

राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है युवा: जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा

जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और यह शक्ति संगठित होकर कार्य करे तो देश के विकास का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो जाएगा। युवा वर्ग साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। इससे समाज का माहौल बदलेगा। युवा खुद की ताकत को पहचाने और उसी के अनुरूप अपना रास्ता चुनें। सम्‍मेलन को बिशप मुरेल बिलुंग ने भी संबोधित किया। साथ ही युवाओं को संगठित होकर समाज और कलीसिया की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का…

Read More

युवा संगठित होकर कार्य करे तो समाज में आएगा बदलाव: विधायक भूषण बाड़ा

सिमडेगा गोस्सनर एवंजेलिकल लूथेरन कलीसिया मध्य डायोसिस खुंटीटोली में वार्षिक मध्य डायोसिस का युवा संघ सम्मेलन संपन्‍न हुआ। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रुप में विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। उन्‍होंने युवाओं को जागरुक रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि युवा देश के भविष्‍य हैं। देश का निर्माण अच्छे समाज से ही होता है। इसलिए युवा वर्ग समाज में व्‍याप्‍त बुराईयों को भी दूर करें। समाज को सफलता के शिखर तक ले जाने में युवाओं का ही योगदान होगा। उन्‍होंने कहा कि आज सबसे ज्‍यादा युवा वर्ग ही…

Read More

जिप अध्यक्ष सिमडेगा की अध्यक्षता में ठेठईटांगर प्रखंड में की गई समीक्षा बैठक

ठेठईटांगर: जिला परिषद अध्यक्ष रोश प्रतिमा सोरेंग की अध्यक्षता में प्रखंड में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के प्रतिनिधियों के द्वारा अपने अपने कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा जिप अध्यक्ष द्वारा सभी विभागों की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग के कार्यों  पर चिंता जताते हुए कहा  कि वर्तमान में शिक्षा विभाग के कार्य चिंता जनक है मैट्रिक के रिजल्ट में राज्य में सिमडेगा जिला का प्रदर्शन 23वें स्थान पर है जो काफी चिंता जनक है। उन्होंने 15वें वित्त आयोग और…

Read More

 9 वर्षों मे केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ किया कार्य :विमला प्रधान

सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे झारखंड प्रदेश में 81 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकसित कार्यों को विकास तीर्थ के मान कर शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। इसी कड़ी में महा संपर्क अभियान के तहत पूर्व मंत्री विमला प्रधान गरजा में बने एकलव्य मॉडल विद्यालय एवं वीरू पावर ग्रिड पहुंचकर उन्हें ग्रामीणों के साथ संवाद किया सर्वप्रथम गरजा में एकलव्य विद्यालय में महिलाओं के साथ बैठक करते हुए उन्हें केंद्र सरकार के 9 वर्षों के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा…

Read More