विधायक भूषण बाड़ा ने सत्र के माध्यम से तेजस्विनी परियोजना की अवधि विस्तार कराने की रखी मांग

सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने तेजस्विनी परियोजना की अवधि का विस्तार कराने की मांग विधानसभा के मानसून सत्र में की है। विधायक ने कहा है कि राज्य के 14 से 24 वर्ष की किशोरियों का आर्थिक सशक्तिकरण हेतु कैशल प्रशिक्षण एवं माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु 17 जिलों में तेजस्विनी परियोजना संचालित है। जिसके तहत किशोरियों के उत्थान एवं विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिससे जुड़कर किशोरियां भी सशक्त हो रही हैं। लेकिन निदेशक महिला बाल विकास विभाग के पत्रांक 218, दिनांक 06-04- 2023 के पत्र…

Read More

आई फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सिमडेगा अलर्ट, सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार ने जारी किए एडवाइजरी

सिमडेगा: सिमडेगा में बारिश के महीने के साथ ही लगातार छोटी बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है इधर जिले में इन दिनों आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रहे आई फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी करते हुए उन्होंने बताया कि आई फ्लू की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह आई फ्यू यानी कंजंक्टिवाइटिस को “पिंक आई” के रूप में…

Read More

कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में अभिभावकों की हुई बैठक

बोलबा:- बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय बोलबा में नामांकित छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन गोस्वामी ने कहा जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुरजन  बड़ाईक ने की।मुखिया ने अभिभावकों को अपने बच्चों एवं शिक्षा के प्रति जागरूक होने की बात कही,बिना कारण बच्चों को घर नही ले जाने का आग्रह किया।साथ ही बीपीओ मनमोहन कुमार गोस्वामी ने नामांकित सभी छात्रों को शतप्रतिशत उपस्थिति कराने अव अनुपस्थिति छात्रों की सूची बनाकर उनके अभिभावकों के साथ बैठक कर ,उनके घर जाकर उपस्थिति सुनिश्चित कराने…

Read More

उप विकास आयुक्त सिमडेगा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षा

सिमडेगा:- उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन डी.आर.डी.ए. सभागार में किया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के कोटवार समीक्षा कर स्कूलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीएम पोषण योजना अंतर्गत सभी विद्यालय में सभी बच्चों को शत प्रतिशत माध्यम भोजन मुहैया किया जाने की समीक्षा किया। साथ ही सोमवार एवं शुक्रवार को अंडा फल अनिवार्य रूप से देने की बात कहीं। उन्होंने विद्यालय में नामांकित बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।…

Read More

जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज स्वीकृति दिवस और पाई अनुमान दिवस का आयोजन

सिमडेगा:जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में एक उत्साहभरा और शोभायमान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज स्वीकृति दिवस और पाई अनुमान दिवस के महत्वपूर्ण अवसरों को ध्यान में रखते हुए बच्चे भाग लिए।इस समारोह में छात्र-छात्राएं को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझाने और समर्थन करने के लिए संगठित किए गए थे। शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धियों और इतिहास के बारे में जानकारी दी और बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इस महान ध्वज के संकेतों के विशेष महत्व को समझाने का प्रयास किया।स्कूल के विज्ञान…

Read More

कस्तूरबा विद्यालय बानो में  जिला महिला उत्पीड़न निवारण कमेटी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

बानो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बानो में  जिला महिला उत्पीड़न कमेटी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के द्वारा स्वागत किया गया। जागरूकता शिविर का मंच संचालन पीएलवी अशोक तिवारी द्वारा किया गया, विधिक जागरूकता शिविर में पुष्पा कुमारी द्वारा छत्राओ को पोक्सो अधियम के बारे में जानकारी देते हुए  बताया कि यह अधिनियम महिलाओं की सुरक्षा का कवच है ।, उन्होंने बताया कि इसके  अंतर्गत किसी बच्ची को या महिला को गलत इशारा, गलत…

Read More

वेदव्यास से सिमडेगा कावड़ यात्रा के लिए बजरंग दल की मेडिकल टीम हुए रवाना

सिमडेगा: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष कांवरिया सेवा संघ सिमडेगा द्वारा आयोजित उड़ीसा के वेदव्यास त्रिवेणी संगम से सिमडेगा सरना मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए शनिवार को हजारों की संख्या में कांवरिया के जत्था उड़ीसा वेदव्यास से जल उठाकर सिमडेगा के लिए रवाना हुई है। इधर बजरंग दल सिमडेगा द्वारा कांवरियों को चिकित्सा सुविधा लाभ देने के उद्देश्य से मेडिकल टीम उड़ीसा के लिए रवाना हुई। शनिवार को टीम को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह एवं मंत्री कृष्णा शर्मा द्वारा जय श्री…

Read More

सिमडेगा डीडीसी की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष को लेकर हुई समीक्षा

सिमडेगा:- सिविल सर्जन कार्यालय, सिमडेगा के सभागार में डीडीसी अरुण वाल्टर सांगा की अध्यछता में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के सफल क्रियानवयन हेतु जिला टास्क फाॅर्स की बैठक हुई।बैठक में  जिला प्रतिरक्षण  पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 3% ड्रॉपआउट बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने  हेतु सघन मिशन इंद्रधनुष तीन चक्र में चलाया जायेगा . प्रथम चक्र 7 से 12 अगस्त 2023 तक दुसरा  चक्र 11 से 16 सितम्बर 2023 तक तृतय चक्र  9 से अक्टूबर 14 2023 तक। इस कार्यक्रम के तहत 0-5 साल तक के बच्चे एवं गर्भवती…

Read More

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सिमडेगा की बैठक हुई संपन्न नई समिति का हुआ गठन

सिमडेगा:- उप विकास आयुक्त, सिमडेगा अरुण वाल्टर सांगा की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक का आयोजन हुआ। आयोजित बैठक में रेड क्रॉस के माध्यम से ब्लड डोनेशन सहित अन्य सामाजिक कार्य करने का हुआ निर्णय। रेड क्रॉस सोसाइटी की नई समिति का भी गठन किया गया। जिसमें उपायुक्त सिमडेगा को पदेन अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा को पदेन उपाध्यक्ष बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ। इसके अलावा मोतीलाल अग्रवाल को चेयरमैन, संतोष सिंह को वाइस चेयरमैन, मोहन सिंह को सचिव, नरेश अग्रवाल को संयुक्त सचिव, दीपक रिंकू को सह…

Read More

वेदव्यास से सिमडेगा कांवर यात्रा में बजरंग दल देगी कांवरियों को मेडिकल सुविधा

सिमडेगा: कांवरिया सेवा संघ सिमडेगा द्वारा आयोजित त्रिवेणी संगम वेदव्यास उड़ीसा से जल लेकर धरना में जलाभिषेक में  विश्व हिंदू परिषद सिमडेगा की बजरंग दल इकाई द्वारा चलंत मेडिकल सेवा कांवरियों को मुहैया कराएगी। जानकारी देते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक आनंद जायसवाल ने बताया कि पैदल चलने के दौरान कई कांवरिया चोटिल हो जाते हैं वैसे कांवरिया को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है उन्हें बताया कि 75 किलोमीटर की लंबी कांवर यात्रा के दौरान मेडिकल की टीम पूरे भ्रमणशील अवस्था मे…

Read More