सिमडेगा:- उप विकास आयुक्त, सिमडेगा अरुण वाल्टर सांगा की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक का आयोजन हुआ। आयोजित बैठक में रेड क्रॉस के माध्यम से ब्लड डोनेशन सहित अन्य सामाजिक कार्य करने का हुआ निर्णय। रेड क्रॉस सोसाइटी की नई समिति का भी गठन किया गया। जिसमें उपायुक्त सिमडेगा को पदेन अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी, सिमडेगा को पदेन उपाध्यक्ष बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ। इसके अलावा मोतीलाल अग्रवाल को चेयरमैन, संतोष सिंह को वाइस चेयरमैन, मोहन सिंह को सचिव, नरेश अग्रवाल को संयुक्त सचिव, दीपक रिंकू को सह सचिव, अभय विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता शमीम अख्तर जी को लीगल एडवाइजर और डॉक्टर राजेश कुमार एवं डॉक्टर एसपी टोप्पो को मेडिकल अफसर के रूप में चयनित किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति का भी गठन करते हुए कई सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार, डीएस डॉ राजेश कुमार सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। डीडीसी जे कहा रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से ब्लड डोनेशन कैंप एवं अन्य मानव सेवा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। उन्होंने नवगठित समिति से तुरंत ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करने की बात कही। इसके अलावा गांव में लोगों को सर्पदंश के लिए भी जागरूक करने की बात कही। उप विकास आयुक्त ने लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं के प्रति भी चिंता करते हुए इसके लिए भी वाहन चालकों को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जागरूक करने की अपील की। उन्होंने अन्य कई सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से जिले के लोगों को सहायता मिले।
