बोलबा प्रखण्ड के समसेरा में धूमधाम से मनाया गया सोहराई जतरा

बोलबा: प्रखण्ड के समसेरा  बखरीटोली में धूमधाम से मनाया गया सोहराई जतरा ।इस मौके पर आयोजन समिति ने बताया कि दीपावली के सोहराई, बिरसा जयन्ती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस के मौके पर  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाट्न किया गया ।  इस मौके पर समसेरा पंचायत के मुखिया सुरजन बड़ाईक, पूर्व मुखिया रुक्मणि देवी, बिनोद बड़ाईक, ललन सिंह, किशोर सिंह, धनीराम बेहरा, नारायण सिंह, लक्ष्मन बड़ाईक के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया…

Read More

ठेठईटांगर छठ तालाब के चारो ओर गंदगी एवं  जलकुंभी  छठ को लेकर लोगो मे चिंता

ठेठईटांगर :- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक है, ऐसे में जिले के विभिन्न जगहों पर लोग छठ घाट एवं नदी आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से साफ सफाई कर रहे हैं ताकि पूरे पवित्रता के साथ छठ पूजा संपन्न हो सके ।वहीं दूसरी ओर ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ तालाब की स्थिति यह है कि वहां पर लोग किस प्रकार से छठ करेंगे इसको लेकर अभी भी संशय बरकरार है ।ठेठईटांगर तालाब की अब तक सफाई नहीं हुई है छठ तालाब के अंदर जलकुम्भी एवम कमल के…

Read More

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई तुंमगा इंद मेला

पाकरटांड:प्रखंड के सिकरियाटांड तुमगा में  देर रात इंद मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बसंत कुमार लौंगा के अलावे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता मौजूद रहे ।उन्होंने रिबन काटकर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर  गायक सखी यादव के द्वारा भक्ति वंदना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत किया ।इसके अलावा नारायण बड़ाईक, बीरबल नायक, सहित झारखंड के कई बड़े कलाकार वहां पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा समाज में फैली अंधविश्वास…

Read More

विधि विधानपूर्वक हुईं भगवान चित्रगुप्त की पूजा, सुख समृद्धि की प्रार्थना

सिमडेगा:कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के अवसर पर बुधवार को शहर के प्रिंस चौक में चित्रगुप्त महापरिवार ने विधि विधान पूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। पूजन करते हुए पुरोहित गोपाल मिश्रा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त धर्मराज के दरबार में प्राणियों के धर्म और अधर्म का हिसाब रखते हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई कायस्थ या दूसरा पुरुष भगवान चित्रगुप्त का पूजन करता है,  उसके रोग दूर होते हैं और वह दीर्घायु होता है। उन्होंने राजा सौदास की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त का पूजन करने…

Read More

सिमडेगा राम जानकी मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व

सिमडेगा:शहर के राम जानकी मंदिर में कार्तिक माह के शुक्ल में  मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की।गाय का गोबर से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। वहीं, आचार्य वासुदेव गौतम द्वारा सामूहिक रूप से रामजानकी मन्दिर में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान की गई।इसके पश्चात आए अनाज…

Read More

लक्ष्मी पूजा समिति गुलजार गली द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

समाज मे उत्कृष्ट योगदान पर उपायुक्त सिमडेगा के हाथों कई लोग हुए सम्मानित सिमडेगा: शहर के गुलजार गली स्थित लक्ष्मी पूजा समिति के द्वारा मंगलवार को सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं एलआरडीसी मौजूद रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष भरत प्रसाद के द्वारा उनका अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जिसके बाद सम्मान समारोह की शुरुआत हुई जहां पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों…

Read More

दीपावली सह गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर रायबहार गांव में हुआ आयोजन

ठेठईटांगर: प्रखंड के जोराम पंचायत अंतर्गत राईबहार गांव में दीपावली सह गोबरधन पुजा बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज एवं विशिष्ट अतिथि मे जोराम पंचायत के मुखिया प्रीतम कंडुलना के द्वारा फीता काटकर प्रोग्राम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम  में बच्चे बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक डांस और मधुर आवाज में संगीत बेहतरीन हंसी मजाक में नाटक प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने अपने संबोधन से पहले दीपावली एवं गोवर्धन पुजा की हार्दिक बधाई एवं…

Read More

धूमधाम और भक्तिभाव से मना सिमडेगा बिशप विन्सेंट बरवा का सिल्वर जुबली समारोह

सिमडेगा:सिमडेगा काथलिक धर्मप्रान्त के बिशप विन्सेंट बरवा का धर्माधकशिय 25वां सिल्वर जुबली समारोह संत अन्ना महागिरजाघर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बिशप विन्सेंट बरवा के धर्माध्यक्षीय समारोह के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में 25 दिये भी जलाये गए। दिए बिशप विन्सेंट बरवा के अलावे रांची धर्मप्रान्त के महाधर्माध्यक्ष बिशप फेलिक्स टोप्पो, जशपुर बिशप एमानुएल केरकेट्टा, हजारीबार बिशप आनंद जोजो, खूंटी बिशप विनय कंडुलना, अम्बिकापुर बिशप अंतोनिस बाड़ा, डाल्टनगंज बिशप थिओडोर मसकरेनहस, गुमला धर्मप्रान्त के प्रशासक लीनुस पिंगल एक्का, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, सहित…

Read More

घुटबहार में धूमधाम से मनाया गया मिशन पर्व सह 60 वां गिरजाघर संस्कार दिवस

बाईबल में लिखे गए वचनों को याद करें परमपिता परमेश्वर के बताएं मार्ग पर चले:सन्देश एक्का ठेठईटांगर:प्रखंड के जीईएल चर्च घुटबहार में सोमवार को धूमधाम के साथ मिशन पर्व सह 60वां वार्षिक गिरजाघर संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताओ और अतिथि के रूप में झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष मतीयस बागे, महासचिव बाबुराम लकड़ा,युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का  मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर आगंतुक अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया गया ,मौके पर युवा जिला अध्यक्ष संदेश इकाई सर्वप्रथम सभी लोगों को मिशन पर्व एवं गिरजाघर…

Read More

हर्षोल्लास के साथ सिमडेगा जिलेभर में मनाया गया दीपावली का पर्व, जगमगा उठा सिमडेगा

सिमडेगा : दीये का पर्व दीपावली रविवार को पूरे जिले भर में श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाया गया। माटी के दीये की सप्तरंगी रोशनी से शहर से लेकर गांव तक जगमग हो उठा। लोगों ने जमकर आतिशबाजियां की,पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से प्रकाशमान होता रहा।दीपावली को लेकर घर-घर में उत्साह का वातवरण बना रहा। लोग सुबह से ही दीपावली की तैयारी में जुटे रहे। लोगों ने फूलों से घर के मुख्य गेट पे साज-सजावट की।प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई।वहीं अधिकांश घरों में विद्युत लरियों से भी सजाया गया था।शहर…

Read More