कोलेबिरा:- कोलेबिरा देव नदी के समीप बीती रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय कालोटोली निवासी लालचंद महतो की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लालचंद किसी काम से आ रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया ।इधर घायल अवस्था में पड़ा रहा जिस पर गश्ती पुलिस की नजर पड़ी जिन्होंने घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में भर्ती कराया जहां पर उसकी स्थिति को देखते…
Read MoreCategory: निधन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा को नम आंखों से दी गई विदाई
कोलेबिरा :- 1978 वर्ल्ड कप हॉकी में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा जी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा कोरको टोली में किया गया।उनके अंतिम संस्कार में कोलेबिरा के कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी,सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी, हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव माइकल लाल, कोषाध्यक्ष कमलेश माझी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पुष्पा टोपनो, विश्वासी पूर्ति, सिपिरयन जोजो, प्रतिमा बरवा,…
Read Moreबहु डायन कह कर सास के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार
कोलेबिरा:- अंधविश्वास एक ऐसी कुप्रथा है जिससे समाज का कभी भला नहीं हो सकता है और समाज में अंधविश्वास के कारण कई ऐसी बड़ी घटनाएं हो चुकी है जिसकी परिकल्पना इंसान नहीं करता इसलिए इंसान को अंधविश्वास से दूर होकर रूढ़िवादी विचारधाराओं से बाहर निकलकर आज की वर्तमान परिपेक्ष में सोच रखनी चाहिए। कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला प्रकाश आया है जहां पर गांव की एक बहू को डायन बताकर उसकी सास के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने सहयोग नहीं करने का फरमान जारी…
Read Moreसड़क हादसे में घायल पारा शिक्षक की हुई मौत, संघ ने जताया शोक
सिमडेगा:- मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तामरा हाई स्कूल के समीप दो मोटरसाइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल इलाजरत शिक्षक लाल प्रधान की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि तामड़ा जतरा से एक युवक दो युवतियों के साथ लौट रहा था और वे अपने घर की ओर से मेला जा रहे थे इस दौरान सीधी भिड़ंत हुई ।जिस पर पारा शिक्षक लाल प्रधान को गंभीर चोट लगी और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर…
Read Moreअलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की हुई मौत एक साथ सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सिमडेगा:- सिमडेगा में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई और उन सभी 5 लोगों का शव को सदर अस्पताल में एक साथ पोस्टमार्टम किया गया। पहला मामला कोलेबिरा थाना क्षेत्र के झपला गांव की है जहां पर मां बाप की डांट से नाराज रीना कुमारी नामक युवती कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। वही दूसरा मामला सिमडेगा शहरी क्षेत्र के भट्टीटोली के समीप की है जहां पर मोटरसाइकिल दुर्घटना…
Read Moreपूर्व मंत्री के घर शोक व्यक्त करने सिमडेगा पहुंचे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा
सिमडेगा:झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा गुरुवार को पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास जाकर पिछले दिनों स्व. दिलीप प्रधान के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व मंत्री को सांत्वना दी कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी एवं मै व्यक्तिगत रूप से आपके साथ हूं।मौके पर नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा की स्व.प्रधान का निधन दुःखद है, वह सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे एवं उनका मार्गदर्शन हमेशा समाज को मिलता रहा था उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।मौके…
Read Moreडाड़ी चुवां में डूबने से 24 वर्षीय लड़के की मौत
ओडगा ओपी थाना क्षेत्र के मयोमडेगा पहान टोली में बुधवार शाम को 24 वर्षीय सुनिल लुगुन (उपनाम कोका), पिता स्व. एतवा लुगुन नामक एक लड़के की डाड़ी चुवां में डूबने में मौत हो गई।घटना बुधवार शाम को हुई थी, लेकिन आज ओड़गा ओ पी को खबर होने के बाद एएसआई प्रमोद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिमडेगा भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक सुनील लुगुन बचपन से ही मिरगी बीमारी से ग्रस्त था। नहाने के…
Read Moreअज्ञात पिकअप के धक्के से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत
केरसई:- केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत बासेन के रेंगारटोली चौक के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया मृतक की पहचान कुलुकेरा पंचायत के रसिया निवासी रतन बेसरा के रूप में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रतन बेसरा आसनबेड़ा से अपने घर लसिया जा रहा था इसी दौरान चौक के समीप तीव्र गति से आ…
Read Moreजंगली हाथी से मृत के परिजनों को मिला ₹4लाख का चेक
जलडेगा:प्रखंड कार्यालय जलडेगा में शुक्रवार को जंगली हाथी द्वारा मारे गए कुटुंगिया निवासी बेंजामिन कांडूलना की पत्नी फुलमनी कांडुलना को वन विभाग की ओर से ₹400000 का मुआवजा राशि दिया गया ।मौके पर सासंद प्रतिनिधि सुजान मुंडा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो जिला परिषद सदस्य रोजलिया शांता ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,वन उप परिसर पदाधिकारी लखींद्र कुमार सिंह की उपस्थिति चार लाख रुपए का मुआवजा बैंक डी डी के माध्यम से दिया गया। गौरतलब हो जलडेगा क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का आतंक जारी रहा जहां पर जंगली हाथियों के झुंड के…
Read MoreGUMLA:ईंट भट्ठा हादसा के बाद घटना स्थल का प्रशासन ने किया दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात।
डुमरी (गुमला)। प्रखंड अंतर्गत उदनी पंचायत के चंदावल ग्राम स्थित ईंट भट्टे के ध्वस्त हो जाने से तीन की मौत मामले में प्रखंड व अनुमंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को घटना स्थल का दौरा किया। निरीक्षण में एसडीओ प्रीति किस्कू, बीडीओ एकता वर्मा, सीओ शिवपूजन तिवारी, जिप सदस्य मारियानुस तिग्गा, मुखिया डेविड मिंज, सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उरांव सहित थाना प्रभारी मनीष कुमार दल बल के साथ शामिल हुए। घटना बुधवार सुबह लगभग 10 बजे की है। जिसमें कुछ मजदूर ईंट भट्ठे में चेंबर से ईंट को निकालने का कार्य कर…
Read More