पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा को नम आंखों से दी गई विदाई

कोलेबिरा :- 1978 वर्ल्ड कप हॉकी में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा जी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा कोरको टोली में किया गया।उनके अंतिम संस्कार में कोलेबिरा के कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी,सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी, हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव माइकल लाल, कोषाध्यक्ष कमलेश माझी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पुष्पा टोपनो, विश्वासी पूर्ति, सिपिरयन जोजो, प्रतिमा बरवा, मनोज टोप्पो, लालधन नायक, सहित कई खेल प्रेमी, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं परिवार के सदस्य शामिल थे कोलेबिरा के उनके निवास स्थल से शव यात्रा उनके पैतृक गांव के घर तक गई। गांव स्थित चर्च में प्रार्थना सभा किया गया तत्पश्चात गांव के पास स्थित कब्रस्थान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा रविवार की अहले सुबह कोलेबिरा पहुंच दिवंगत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा के पार्थिक शरीर पर कफन ओढ़ाते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत जस्टिन के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

वही जस्टिन के परिजनों से मिलते हुए ढांढस बंधाया। साथ ही इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ रहने का आश्वासन देते हुए हर संभव मदद का भरोसा जताया। विधायक ने कहा कि आज जस्टिन के साथ साथ उनका हॉकी स्टिक भी थम गया। जस्टिन केरकेट्टा अपने जीवन के अंतिम क्षण तक हॉकी के साथ जुड़े रहे। शनिवार को भी हॉकी सिखाते हुए ही उनका तबियत खराब हुआ था। इससे साफ पता चलता है कि उसके शरीर में हॉकी खून बनकर दौड़ता था।

हॉकी के प्रति उसमे गजब का लगाव था। जस्टिन की कमी हमेशा खलेगी और उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने खेल के मैदान में हॉकी स्टिक के साथ और जंग के मैदान में बंदूक के साथ विरोधियों का छक्का छुड़ाया। कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने भी कहा कि उनके साथ मेरा पुराना लगाव रहा और उनके मार्गदर्शन से कई कार्य किए गए उनका अचानक निधन से काफी मर्माहत हूं और हमेशा उनके गए कार्यों को याद किया जाएगा।इधर जयपाल सिंह हॉकी एकेडमी के जिला अध्यक्ष दिलीप तिर्की, सचिव इस्माइल केरकेट्टा ने स्वर्गीय जस्टिन केरकेट्टा के अघरमा स्थित पैतृक आवास जाकर अंतिम विदाई में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए । दिलीप ने कहा किया जो अकास्मिक घटना घटित हुआ है। यह बहुत दुखद घटना है। इसकी कमी कोई भी पूरा नहीं कर सकता। आज विशेष रूप से हॉकी एकेडमिक ने अपना एक बहुत ही बेहतरीन प्रशिक्षक को खोया है। क्योंकि यह एकेडमिक में मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर रहे थे। वही जयपाल सिंह हॉकी एकेडमी के जिला कमेटी की ओर से उनके परिवारों को सांत्वना दी गई।

Related posts

Leave a Comment