हर घर तिरंगा अभियान समापन के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष ने लोगों से की अपील सम्मान के साथ उतारे तिरंगा

सिमडेगा:आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त प्रधानमंत्री के आवाहन पर लोगों ने अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठान में तिरंगा झंडा लगाकर 75 वां स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया,पूरे देश को इस अभियान ने एक सूत्र में बांध दिया।इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता आम जनता प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।साथ ही सभी लोगो से अपील की है कि तिरंगा झंडे को स सम्मान उतार कर बढ़िया…

Read More

एसपी सिमडेगा ने शहीद विद्यापति सिंह एवं आरक्षी तुराम बिरुली के मूर्ति का किया अनावरण

बानो : बानो वासियो एवं थाना प्रभारी के प्रयास से बानो थाना परिसर में शहीद विद्यापति सिंह एवं आरक्षी तुराम बिरुली की सहादत में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।पुलिस अधीक्षक सौरव कुमार ने बानो थाना परिसर में बने शहीद विद्यापति सिंह एवं आरक्षी तुराम बिरुली की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रधांजलि देते हुए नमन किये।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि दोनों की सहादत को हमेशा याद किया जाएगा।उन्होंने लोगो की सेवा के लिये अपनी जान गवां दी इस पुण्य कार्य के लिए बानो वासियो एवं थाना प्रभारी प्रभात कुमार…

Read More

सिमडेगा उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा ने कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। वित्तीष वर्ष 2021-22 अन्तर्गत कक्षा 1 से 10 तक के प्री मैट्रिक छात्रवृति का भुगतान प्राप्त आवंटन के विरूद्ध शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। 55376 छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृति का भुगतान किया जा चुका है। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में छात्रवृति भुगतान की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने की दिशा में कल्याण एवं शिक्षा विभाग को संयुक्त बैठक करने का निर्देश दिया। छात्रवृति हेतु सभी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं का डाटा संग्रहण की कार्रवाई ससमय पूर्ण करने का…

Read More

76वें स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा में शान से लहराया तिरंगा झंडा

सिमडेगाः- जिले में 76वां स्वतंत्रता दिवस झमाझम बारिश के बीच हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा ने मुख्य झण्डोतोलन कार्यक्रम स्थल परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया तथा तिरंगा झण्डे को सलामी दी गई। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक शसौरभ कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। आज 15 अगस्त 2022 को भारत देश का आजादी के 75वां वर्षगांठ पूर्ण हुआ तथा 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान ने लोगों के दिलों…

Read More

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी,पुण्यतिथि पर किये गए याद

सिमडेगा-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्व. अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे कर याद की गई।पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की स्व अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के युग पुरूष थे, भारतीय जनता पार्टी के मातृ संस्थान जनसंघ के वे संस्थापक सदस्य थे, उनके ज्ञान एवं वाकपटुता का सम्मान पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष भी करता था उनके प्रधानमंत्री काल मे…

Read More

सिमडेगा शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

सिमडेगा- सिमडेगा शहर में नगर परिषद सिमडेगा की ओर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सिमडेगा शहरी क्षेत्र के महावीर चौक से लेकर डेली मार्केट, चिल्ड्रन पार्क, मार्केट कम्प्लेक्स तक के अतिक्रमण किए गए स्थानों से दुकानदारों को बल पूर्वक हटाया गया,साथ ही चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर सिटी मैनेजर आकाश डेविड प्रफुल्ल बोदरा ने बताया कि शहर में लगातार अतिक्रमण से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को इनकार नहीं किया जा सकता है इसलिए ससमय…

Read More

कुरडेग में मुखिया उर्मिला ने ग्रामीणों के बीच बाटा तिरंगा

कुरडेग : प्रखण्ड क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर है प्रखण्ड प्रशासन “हर घर तिरंगा” पहुंचाने को लेकर पुरी तैयारी से जुट चुका है ग्रामीणों को निशुल्क तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने को लेकर प्रखण्ड प्रशासन संवंधित पंचायत के मुखिया को तिरंगा बाटने की जिम्मेदारी दी है ।इसी क्रम में पंचायत सचिव श्री शंकर साहु ने प्रखण्ड प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये तिरंगा को कुरडेग पंचायत मण्डप में कुरडेग पंचायत की मुखिया उर्मिला कुजूर को 500 तिरंगा झण्डा ग्रामीणों के बीच निःशुल्क वितरण के लिए उपलब्ध…

Read More

कोलेबिरा प्रशासन और स्कूली बच्चों के द्वारा कोलेबिरा में निकाला तिरंगा रैली

कोलेबिरा:कोलेबिरा प्रशासन और स्कूली बच्चों के द्वारा कोलेबिरा स्टेडियम से लेकर रण बहादुर सिंह चौक होते हुए थाना मोड़ तक तिरंगा प्रभात फेरी निकाला गया, तिरंगा प्रभात फेरी में एस एस +2 स्कूल कोलेबिरा, संत जोंस स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा आदि स्कूल के विद्यार्थियों और वहाँ के शिक्षक शिक्षिकाएं भाग लिए जिसमे कोलेबिरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी हरीश कुमार, थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, कोलेबिरा पंचायत मुखिया अंजना लकड़ा, उप मुखिया संजीत कुमार, विनोद कुमार उर्फ डब्लू, हृदयनाथ पाण्डे, मुख्य रूप…

Read More

कुरडेग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा का मौन जूलूस

कुरडेग : “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की कुरडेग मण्डल जिला सिमडेगा ने रविवार 14 अगस्त को सांसद प्रतिनिधि श्री सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में उमा माहेश्वर मंदिर से बस स्टैण्ड , प्रकाला , झिरकामुण्डा मुख्य मार्ग तक तिरंगे के साथ मौन जूलूस निकाला । इस संदर्भ में सांसद प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय नवीन मेल को बताया कि आज के दिन को कोई कैसे भुल सकता है एक तरफ 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो की गुलामी से आजादी मिल रही थी तो दुसरी ओर भारत के…

Read More

परेड पूर्वाभ्यास का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, तैयारियों का जायजा लिया

सिमडेगा:-उपायुक्त आर रोनिटा एवम एसपी सौरभ कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में होने वाले परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण एवं तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने स्टेडियम में परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट कर सलामी ली। उन्होने शामिल 7 टुकड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य झण्डोतोलन कार्यक्रम आयोजित की गई है। उन्होने परेड के दौरान छन कर आई बारिकियों एवं सुझाओं के बारे में समझाया एवं 15 अगस्त को भी अच्छे…

Read More