मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर सदर प्रखंड का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की समीक्षा हेतु सिमडेगा प्रखंड कार्यालय में कर्मीयों संग बैठक की गई।उपायुक्त ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को ससमय पूर्ण करने  हेतु आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा, निर्वाचन प्रभारी सिमडेगा, बीएलओ सुपरवाइजर से प्रपत्र 6, 7 एवं 8 की प्रविष्टि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त द्वारा सभी लंबित प्रपत्रों की प्रविष्टि अगले 2 दिनों में पूर्ण  करने का निर्देश दिया गया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा रैनीयर  खलखो, निर्वाचन शाखा के…

Read More

मुख्‍यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक भूषण बाड़ा व विधायक विक्‍सल कोंगाड़ी ने किया सम्‍मानित

सिमडेगा:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि गांव देहात के युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार विभिन्‍न खेलों से जोड़ा जा रहा है। उन्‍हें पहचान देकर सकारात्‍मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्‍य से मुख्‍यमंत्री आमंत्रण खेल प्रतियोगिता शुरु किया गया है। हमारा प्रयास है कि देश का कोई भी खेल सिमडेगा के खिलाडि़यों के बिना पूरा नहीं होगा। विधायक संत मेरीज स्‍कूल मैदान में आयोजित जिला स्‍तरीय मुख्‍यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में बोल रहे थे। प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाईनल मैच सिमडेगा बनाम जलडेगा के बीच खेला…

Read More

पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति सिमडेगा की हुई बैठक

राज्यसभा सांसद धीरज साहू पर राजनीतिक दलों की टिप्पणी पर किया निंदा सिमडेगा:जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति सिमडेगा के अध्यक्ष  अरविंद कुमार की सिमडेगा सोनार टोली स्थित आवास में बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों के द्वारा समाज के सबसे प्रतिष्ठित वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को कुछ राजनीतिक पार्टी द्वारा अनर्गल रूप से गलत बयान बाजी किया जा रहा है। जिसका पिछड़ी जाति संघर्ष समिति घोर निंदा करती है  धीरज प्रसाद साहू का खानदान आदिकाल से बड़े व्यापारी और पूंजीपति के रूप में जाना जाता…

Read More

ओड़गा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीडीओ, सीओ व डीएससी ने 25 लाभुकों को दिया बिरसा सिंचाई कूप योजना की स्वीकृति पत्र जलडेगा: प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत ओड़गा पंचायत के उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक विनोद कुमार, सीओ मधुश्री मिश्रा, बीडीओ पंकज कुमार, जिप सदस्य रोजालिया शांता कंडुलना, सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ जॉनसन भेंगरा मुखिया मुकुट समद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में अबुआ आवास के लिए 383, पशुधन…

Read More

सिमडेगा होटल अतिथि बिहार में कांग्रेस की लोकसभा समन्वय समिति की हुई बैठक बोले प्रदेश प्रभारी-

सिमडेगा होटल अतिथि विहार में कांग्रेस पार्टी की लोकसभा समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।समन्वय समिति के बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की,महिला कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह,सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी सहित प्रदेश के कई बड़े नेता मौजूद रहे ।जहां पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में संगठन की मजबूती से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।…

Read More

विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की हुई बैठक

सिमडेगा:झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ सिमडेगा जिला कमेटी के विस्तारीत बैठक अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा सम्पन्न हुई।बैठक मायावती देवी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।वही बैठक संचालन जिला सचिव संध्या कुमारी ने की ।बैठक में मुख्य अतिथि  प्रदेश अध्यक्ष  अजित प्रजापति उपस्थित हुए। बैठक में कहा गया की 2023-24 के झारखंड सरकार के बजट सत्र तक मांग पूरा नहीं होने पर 2 मई 2024 से पूरे राज्य में रसोईया संयोजिका अध्यक्ष हड़ताल पर जाने का प्रदेश का निर्णय लिया।मौके पर सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव ,कोषाध्यक्ष, संकुल प्रभारी ने सामूहिक…

Read More

मजदूर के आकस्मिक निधन पर मजदूर यूनियन द्वारा घर पर दिया गया आर्थिक मदद

सिमडेगा:गोवा में काम करने गए सिमडेगा के केरया लोड़गो टोली गांव की मजदूर निमरोध लुगुन  की मौत की सूचना पर झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन सिमडेगा इकाई के जिलाध्यक्ष दीपक लकड़ा के द्वारा सोमवार को उंसके घर पहुच कर चावल ,कम्बल सहित अन्य आर्थिक मदद किया।मजदूर नेता दीपक लकड़ा ने बताया कि परिवार की गरीबी के वजह से काम करने गोवा गए थे इस दौरान वहां पर उसकी आकस्मिक निधन हो गया। इधर निधन की सूचना पर परिवार वालो के सामने आर्थिक संकट आ पड़ा, जिसकी जानकारी मजदूर संघ को मिली…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा समिति वन विभाग गेस्ट हाउस में हुई संपन्न कई बिंदुओं पर भी चर्चा

सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की सोमवार को वन विभाग गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष अनिल कण्डुलना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन मजबूती सहित कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस मौके पर 14 दिसंबर को राजधानी रांची के सोहराय भवन में होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ समीक्षा बैठक को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के साथी अपने-अपने साधन से राजधानी रांची पहुंचेंगे। उन्होंने कहा के संगठन की मजबूती के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं…

Read More

प्रधान संस्था के पहल पर जामबाहर गांव में जैविक संसाधन केंद्र का हुआ उद्घाटन

ठेठईटांगर:-प्रखंड के जामबाहर गांव में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी तथा तकनीकी सहायता प्रदान संस्था के द्वारा चल रहे एकीकृत कृषि संकुल प्रोग्राम अंतर्गत जैविक संसाधन केंद्र भजन्ती देवी के द्वारा खोला गया। इसका उद्घाटन टुकुपानी पंचायत के मुखिया रामचंद्र मांझी के द्वारा किया गया। इस संसाधन केंद्र में सभी तरह के जैविक खाद जैसे नाडेप खाद, वर्मी कंपोस्ट, केंचुआ खाद, बिजामबृत, जीवामृत तथा जैविक कीटनाशक जैसे ब्रह्मास्त्र, नीमस्त्र, अग्निअस्त्र आदि उचित मूल्य पर जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा। वर्तमान में ठेठईटांगर प्रखंड में बहुत सारे किसानों के…

Read More

पारिवारिक विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या का प्रयास

बानो:थाना क्षेत्र के बड़ाकाडुएल पंचायत अंतर्गत गांव निवासी 30 वर्षीय राजू मुंडा नामक युवक ने पारिवारिक विवाद में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया ।युवक को इलाज के लिए बानो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल सिमडेगा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में उसके माता-पिता ने बताया कि किसी बात को लेकर वह नाराज चल रहा था ,और कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति भी…

Read More