सिमडेगा उपयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की हुई समीक्षा बैठक

सिमडेगा:उपायुक्त  अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई।बैठक में उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक के क्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, पूरक पोषाहार, पोषण ट्रैकर योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री कन्यादान एवं सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित विभाग से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त करते हुए लक्ष्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ. से कहा…

Read More

झारखंड के विकास की गारंटी का सिर्फ एक नाम नरेंद्र मोदी – किसलय तिवारी

सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिमडेगा की जिला कार्यालय में जिला कार्य समिति बैठक एवं मंडल सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसलय तिवारी ने भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ताओं को राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रचंड जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी।अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के विकास की गारंटी सिर्फ मोदी हैं। वर्तमान समय में…

Read More

कुरडेग में 3.6 किमी तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का विधायक भूषण बाड़ा ने किया शिलान्यास

सिमडेगा:कुरडेग के खालीजोर बाजार के पास से बनने वाले कालीकरण पथ निर्माण कार्य का विधायक भूषण बाड़ा ने किया शिलान्यास। मौके पर उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क ख़ालीजोर बाजार से घाघमुंडा तक 3.6 किलोमीटर तक बनेगा। अपने संबोधन में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि देश का असली स्वरुप गावों में दिखाई देता है। जिसका विकास अत्यंत आवश्यक है। गावों का विकास बिना सड़क के संभव नहीं हैं। इसलिए वे गावों के विकास के लिए अपने क्षेत्र में कई सड़कों और पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक…

Read More

तीन राज्यों की प्रचंड जीत का असर झारखंड पर भी -रवि गुप्ता

राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ तीनो राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर जिला मीडिया प्रभारी सह केरसई प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि तीन राज्यों के परिणाम ने यह साबित कर दिया है की जनता लूट और भ्रष्टाचार वाले कांग्रेस सरकार से त्रस्त है और उनका बिस्वास सिर्फ भाजपा और मोदी जी पर है,कांग्रेस जहाँ जहाँ अकेले या गठबंधन में सत्ता में है वहाँ लूट हत्या घोटाले और भ्रष्टाचार का बोलबाला है गरीबो को लूटा जा रहा है ये परिणाम आने वाले समय के लिए सुभ है…

Read More

अवैध पिस्तौल के साथ बानो पुलिस ने दो पीएलएफआई सदस्यों को किया गिरफ्तार

बानो : बानो पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ पीएलएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र सिंह एवं कुलदीप चेरवा के रूप में हुई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने बताया कि 2 दिसंबर को बानो थाना क्षेत्र के साहूबेड़ा मोड़ के पास पुलिस द्वारा गश्ती  अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों पर संदेह हुआ तब जाकर पूछताछ एवं तलाशी किया गया जिसके बाद तलाशी के दौरान उनके पास अवैध पिस्तौल गोली…

Read More

बानो के गिरदा में नए गिरजाघर का हुआ उद्घाटन पूर्व विधायक हुए शामिल

बानो  बानो प्रखंड के गिरदा में शहीद फादर हेरमन रास्कर्ट के नाम पर नया गिरजाघर का उद्घाटन किया गया।जिसमें सिमडेगा डायसिस के बिशप स्वामी विसेंट बरवा, खूंटी डायसिस के बिशप स्वामी विनय कंडुलना एवं हजारीबाग डायसिस के बिशप स्वामी आनंद जोजो मिस्सा पूजा के मुख्य अनुष्ठाता रहे।विभिन्न जगहों से फादरों एव धर्म बहनों के साथ साथ मसीही समुदायों ने भी भाग लिया। मौके पर बिशप स्वामी ने  कहा  प्रभु ईसा मसीह हमारे जीवन के उद्धार करता है इसलिए हमलोगो को चाहिए कि प्रभु के बताए मार्ग पर चले ईसा मसीह…

Read More

ऑटो के पलटने से बच्चा हुआ घायल, बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर

बानो: महाबुवांग थाना क्षेत्र जामटोली में बीती रात आयोजित मेला में खिलौना खरीद रहे बच्चे के ऊपर टेम्पो पलटने से बच्चा घायल हो गया घायल को इलाज हेतु बानो अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जामटोली में सड़क किनारे लगे खिलौने की दुकान पर 10 वर्षीय रामचंद्र नायक खिलौना ले रहा था।तभी टेंट का सामान लेकर मेला से  टेम्पो जा रहा था।परन्तु टेम्पू पर ओभरलोड होने के कारण टेम्पो…

Read More

बानो के जामटोली में इंद मेला का हुआ आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम पर झूमे लोग

बानो :प्रखंड के जामटोली में इंद मेला का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजित तोपनो के द्वारा फीता काटकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि ने  अपने संबोधन में कहा कि यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना भी अपने आप में सराहनीय है क्योंकि गीत संगीत और विलुप्त होती परंपरा को बचाना हम सभी का कर्तव्य है।मेला का आनन्द ले। भगवान इंद्र की पूजा अच्छी फसल की कामना को लेकर हम लोगों के द्वारा किया जाता है, ताकि आने वाले समय में भगवान की…

Read More

पत्रकार स्वर्गीय हारून रशीद क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुए विधायक भूषण बाड़ा*

सिमडेगा:ईदगाह मुहल्ला सिमडेगा में क्रिकेट कमिटी आजाद हिंद क्लब के तत्वावधान में पत्रकार स्वर्गीय हारून रशीद क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। विधायक ने प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने में हर सम्भव सहयोग करने का भरोसा जताया। विधायक ने कहा कि क्रिक्रेट खेल का लोकप्रिय दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जिले में भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जरूरी है। कमेटी द्वारा जिले में क्रिकेट खेल को एवं क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने…

Read More

सिमडेगा बुधराटोली जीईएल चर्च में धूमधाम से मना नवाखानी का पर्व,विधायक हुए शामिल

सिमडेगा :बुधराटोली जीईएल चर्च में रविवार को नवाखानी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर आराधना विधि पादरी जेम्स जोजो,पादरी जातोम टेटे की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भूषण बाड़ा भी शामिल हुए। विधायक ने सभी को नवाखानी पर्व की बधाई दी। साथ अपने खेतों में उपज फसल का थोड़ा सा हिस्सा गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए निकालें। उनके बीच दान करें। गरीबों एवं असहाय लोगों में किया गया दान सीधे ईश्वर को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि नवाखानी का…

Read More