संत अन्ना हाई स्कूल तराबोगा में वार्षिक खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर 

ठेठईटाँगर:-  संत अन्ना हाई स्कूल और आर सी प्राथमिक विद्यालय ताराबोगा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि ठेठईटांगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और विशिष्ट अतिथि मुखिया बलदेव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने झंडोत्तोलन और मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्या सि० पुष्पा खेस्स ने बुके देकर किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने परेड और ड्रिल कर सभी का मन मोहा। मुख्य अतिथि बिपिन मिंज ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारिरीक और मानसिक विकास होता है। आज…

Read More

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर ठेठईटांगर प्रखंड इकाई की हुई बैठक 

ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र से 15 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित :-रॉवेल लकड़ा ठेठईटांगर:-राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ठेठईटांगर प्रखंड इकाई की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष अशफाक आलम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से जिला विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष रावेल लकड़ा शामिल हुए। बैठक में राहुल गांधी के न्याययात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील…

Read More

पुण्यतिथि पर याद किए गए दिवंगत पत्रकार आमिर अहमद हाशमी

सिमडेगा:-जिले के वरिष्ठ दिवंगत पत्रकार आमिर अहमद हाशमी की तीसरी पुण्यतिथि पर सूचना भवन में शुक्रवार काे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माैके पर जिले के अधिकारी,जनप्रतिनिधि व पत्रकाराें ने दिवंगत पत्रकार काे श्रद्धांजलि दी। माैके पर लाेगाें ने दिवंगत पत्रकार की तस्वीर पर मार्ल्यपण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्रकार दीपक रिंकू ने दिवंगत पत्रकार आमिर अहमद हाशमी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्याें काे बताया। विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद ने दिवंगत…

Read More

जंगली हाथियों ने किसानों के घर को पहुंचाया नुकसान, झापा नेता ने पहुंच कर की सहायता

सिमडेगा:जंगली हाथियों का जिले में लगातार आतंक बढ़ता जा रहा है। हाथियों के झुंड द्वारा घरों को तोड़ने के साथ घर में रखे सामानों को भी नष्ट कर रहे हैं ,जिसकी वजह से लोगों को रात भर जागने पर विवश होना पड़ रहा है बीती रात जंगली हाथी के झुंड द्वारा जलडेगा के डाँड़पानी ,लमडेगा,सेमरिया आदि जगहों में जंगली हाथियों के द्वारा घरों को तोड़ने के साथ सामानों को नष्ट किया मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को झारखंड पार्टी युवा जिला अध्यक्ष सन्देश एक्का पीड़ित किसानों के घर पहुंचे…

Read More

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जोसिमा खाखा ने तेज की तैयारी

सिमडेगा:-राहुल गांधी के जिले से गुजरने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिप सदस्य सह कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा ने तैयारी तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जोसिमा खाखा ने सदर प्रखंड के सभी पंचायत का दौरा किया। साथ ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा  कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि जिले में न्याय यात्रा को सफल बनाकर हमें पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम करना है। जोसिमा ने कहा कि प्रदेश में बहुमत की गठबंधन सरकार को भी केंद्र सरकार द्वारा लगातार…

Read More

आंदोलनकारी मोर्चा की पर्यटक स्थल केलाघाघ डैम परिसर में हुई बैठक

सिमडेगा:झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक बुधवार को पर्यटक स्थल केलाघाघ डैम परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भुवनेश्वर सोनापति ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजू महतो उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में मोर्चा के द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को नव वर्ष की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला से 177 आंदोलनकारी चिंहित किए गए है। राजू महतो ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए आंदोलनकारियों के संषर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। इसके बावजुद सरकार के द्वारा आंदोलनकारियों को वह मान…

Read More

भाजपा नेताओं ने पारिवारिक विवाद का कराया समझौता

सिमडेगा : बांसजोर प्रखंड के नायक बस्ती टोली में पति  पत्नी संबंध के बीच में सौतन के प्रवेश होने से परिवार बिखर कर बात महिला थाना सिमडेगा में पहुंच गया। बांसजोर प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर साहु ने  पुर्व भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा, जिला भाजपा मंत्री तुलसी कुमार साहू, दीप नारायण दास नेत्री पिंकी प्रसाद दीपिका कुमारी, को इस बात कि सुचना दिया, सुचना मिलते ही सभी लोग महिला थाना सिमडेगा पहुंचे एवं तीन साल से चल रहे  परिवार में चल रहे झगड़ा को आपस में समझौता कर समाधान किया बता दें…

Read More

गांधी मिला तिथि विस्तार को लेकर पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने की प्रेस वार्ता ,जताई नाराजगी

सिमडेगा:सिमडेगा में आयोजित ऐतिहासिक गांधी मेला की 5 फरवरी तक अवधि विस्तार को लेकर झारखंड पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने प्रेस वार्ता कर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा अवधि विस्तार किया गया है ,जिसका झारखंड पार्टी विरोध करती है ,क्योंकि यहां की जो व्यवस्था है गांधी मेला से जो परिवहन परिचालन  गड़बड़ा गया है और लोगों को आने-जाने में इतना दिक्कत हो रहा है ।कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और दूसरी चीज यह है कि एग्जाम हो रहा है ।यह सब…

Read More

केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता :- घनश्याम सिंह

सिमडेगा:भाजपा बीरू मंडल की बैठक गुरुवार को बीरू राजा साहब के आवास में मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें प्रदेश के निर्देशानुसार मंडल के सभी शक्ति केंद्र के बूथ में गांव चलो अभियान एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम को करने का समय01 से 10तारीख तक एवं पन्ना प्रमुख से संपर्क एवं नमो एप डाउनलोड करने की बात की गई। इस बैठक में विधानसभा विस्तारक शशि दास, बीरू राजा  दुर्ग विजय सिंह देव, जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ,जिला कार्य समिति सदस्य सुमंत बीसी, वीरू मुखिया गंगाधर लोह…

Read More

उपयुक्त सिमडेगा ने नगर को साफ बनाने के लिए पांच नए कचरा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिमडेगा:-शहर में स्वच्छता को लेकर नगर परिषद् द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर काफी गंभीर हैं, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन,बाजारों में  सफाई व्यवस्था, वार्डों में नियमित सफाईकार्य  की व्यवस्थाओं को लेकर वह रोजाना मॉनिटरिंग किया  जा रहा है।शहर के सभी स्थानों पर स्वच्छता को ध्यान में रखने के लिए कचरा कलेक्शन के लिए महिलाओं का चयन किया गया है। बताया गया कि महिलाएं हर घर जाकर गिला एवं सुख कचरा का कलेक्शन करेंगे।इसी के तहत उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी  ओमप्रकाश यादव, डीआरडीए डायरेक्टर  रवि किशोर राम…

Read More